एक्सप्लोरर

Nagaland Election 2023: नगालैंड में चुनाव से पहले जदयू प्रत्याशी के भतीजे का शव मिला, 21 फरवरी से था लापता

Nagaland Police: नगालैंड में 27 फरवरी को सभी 60 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वोटिंग से ठीक पहले जदयू प्रत्याशी के भतीजे का शव मिलने से राजनीति गरमा गई है.

Nagaland Crime News: नगालैंड में विधासभा चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आई है. यहां के मोकोकचुंग जिले में बुधवार (22 फरवरी) को जदयू के एक उम्मीदवार का भतीजा मृत पाया गया. शव जंगल के किनारे पड़ा मिला. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान इमकोंगचिबा के रूप में हुई है, जो कोरीडांग निर्वाचन क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार चालुकुम्बा ओ का भतीजा था. 

वहीं, इस घटना पर जदयू उम्मीदवार ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर संगीन आरोप लगाए हैं. घटनास्थल पर पहुंचे जदयू उम्मीदवार ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर आरोप लगाते हुए कहा, "वे इस घटना के पीछे किसी तरह से शामिल हो सकते हैं." उन्होंने आगे कहा, "हमें अभी ज्यादा जानकारी नहीं है, केवल इतना पता है कि कुछ बदमाश शामिल थे. पुलिस को सच्चाई का पता लगाना चाहिए."

21 फरवरी से लापता था

इस घटना पर पुलिस अधिकारी ने बताया, "चुंगटिया गांव निवासी इमकोंगचिबा और एक अन्य व्यक्ति मंगलवार (21 फरवरी) रात से लापता थे. दूसरा व्यक्ति तो अपने घर लौट गया लेकिन बुधवार को इमकोंगचिबा का शव जंगली इलाके में सड़क के किनारे मिला." पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

कोरीडांग सीट से चुनाव लड़ रहे चाचा

मृतक के चाचा चालुकुम्बा ओ, कोरीडांग सीट से जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर उनका मुख्य मुकाबला बीजेपी और एनपीएफ के प्रत्याशियों से है. इस सीट पर कुछ निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें कि 60 सदस्यों वाली नगालैंड विधानसभा के लिए 27 फरवरी को वोट पडंगे और मतों की गिनती 2 मार्च को होगी.

चुनाव में जदयू अध्यक्ष का बड़ा दावा

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दावा किया है कि इस बार नगालैंड विधानसभा चुनाव में जदयू का अहम रोल होगा. उन्होंने कहा, "सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका होगी. बगैर जदयू इस बार नगालैंड में किसी की सरकार नहीं बनेगी." जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार पर नगालैंड की जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है. 

ये भी पढ़ें-Justice SN Shukla Case: रिटायर्ड जस्टिस एसएन शुक्ला के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, ये है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget