एक्सप्लोरर

Nagaland Election 2023: चुनाव से तीन दिन पहले नगालैंड में हुंकार भरेंगे पीएम मोदी, दीमापुर में इस जगह होगी BJP की रैली

PM Modi Nagaland Rally: नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए बमुश्किल चार दिन का समय बचा है. शुक्रवार को पीएम मोदी बीजेपी-एनडीपीपी रैली से राज्य में हुंकार भरेंगे.

PM Modi Nagaland Rally: नगालैंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार (24 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दीमापुर जिले के चुमुकेदिमा (Chumoukedima) में रैली करेंगे. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक शीर्ष बीजेपी नेता ने गुरुवार (23 फरवरी) को यह जानकारी दी.

राज्य में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. पीएम मोदी बीजेपी-एनडीपीपी की रैली को संबोधित करेंगे, जो चुनाव के पहले गठबंधन में प्रवेश करने वाली केवल दो पार्टियां हैं.

बीजेपी नेताओं के नगालैंड आने को लेकर असम के CM ने यह कहा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पीएम मोदी के नगालैंड दौरे के बारे में घोषणा की. इसी के साथ सरमा ने कहा कि बीजेपी के महत्वपूर्ण नेताओं का चुनावी दौरा नगालैंड के भविष्य और एनडीपीपी के साथ इसके संबंधों के लिए पार्टी की चिंता को दिखाता है.

बता दें कि पिछले एक हफ्ते के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नगालैंड में बीजेपी की रैलियों को संबोधित किया है. बीजेपी-एनडीपी गठबंधन राज्य की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है. 

नगालैंड के CM नेफ्यू रियो ने जनता से की ये अपील

नगालैंड के मुख्यमंत्री और एनडीपीपी नेता नेफ्यू रियो ने विधानसभा चुनाव जीतने की उम्मीद जताई है. समाचार एजेंसी एएनआई से उन्होंने गुरुवार (23 फरवरी) को कहा, ''मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार बनाने के लिए हम पर्याप्त बहुमत से जीतेंगे. मैं जनता से अपील करता हूं कि एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन को वोट दें.''

बता दें कि सोमवार (27 फरवरी) को ही मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान किया जाएगा. इससे पहले 16 फरवरी को त्रिपुरा के लिए वोट डाले जा चुके हैं. पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों- नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के नतीजे दो मार्च को आएंगे.

यह भी पढ़ें- Pawan Khera Arrest Row: 'आसमान में हों या धरती पर...', पवन खेड़ा के खिलाफ असम पुलिस के एक्शन पर बोले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे एयरपोर्ट पर इंडियन एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट की हार्ड लैंडिंग, रनवे किया गया बंद, IAF ने क्या बताया?
पुणे एयरपोर्ट पर इंडियन एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट की हार्ड लैंडिंग, रनवे किया गया बंद, IAF ने क्या बताया?
Iran-US War: तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
West Bengal Election 2026: 'भाजपा उम्मीदवारों के पर्चे बांट रहे CRPF के जवान', बंगाल में वोटिंग से पहले TMC ने CEC ज्ञानेश कुमार को लिखी चिट्ठी
'BJP उम्मीदवारों के पर्चे बांट रहे CRPF के जवान', बंगाल चुनाव से पहले TMC ने CEC को लिखी चिट्ठी
Tamil Nadu Accident: तमिलनाडु में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, 9 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
तमिलनाडु में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, 9 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hormuz Crisis: 'अमेरिका ने नाकेबंदी नहीं हटाई तो...', होर्मुज में जहाजों की छूट के बाद ईरान ने फिर दी ट्रंप को धमकी
'अमेरिका ने नाकेबंदी नहीं हटाई तो...', होर्मुज में जहाजों की छूट के बाद ईरान ने फिर दी ट्रंप को धमकी
गिर गया महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, टूट गई 50% आबादी की उम्मीद, पक्ष में पड़े 298 वोट
गिर गया महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, टूट गई 50% आबादी की उम्मीद, पक्ष में पड़े 298 वोट
महिला आरक्षण बिल गिरा तो अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा, कहा- देश माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरा तो अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा, कहा- देश माफ नहीं करेगा
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
क्या नहीं बनेगी 'हेरा फेरा 3'? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'शायद हमारे बूढ़े होने तक....'
क्या नहीं बनेगी 'हेरा फेरा 3'? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'शायद हमारे बूढ़े होने तक....'
Iran-US War: तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
AI का ज्यादा यूज करने वाले संभल जाएं, आपकी नींद उड़ा देगी यह नई स्टडी
AI का ज्यादा यूज करने वाले संभल जाएं, आपकी नींद उड़ा देगी यह नई स्टडी
Horse At ATM Viral Video: कैश खत्म हो गया क्या.... SBI के ATM पर पहुंचा घोड़ा, गेट खोलने के लिए काटा बवाल! वीडियो वायरल
कैश खत्म हो गया क्या.... SBI के ATM पर पहुंचा घोड़ा, गेट खोलने के लिए काटा बवाल! वीडियो वायरल
Embed widget