एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में भी कम नहीं हो रहीं मनीष कश्यप की मुसीबतें, अदालत ने फिर तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

इस मामले में 30 मार्च को हुई सुनवाई के दौरान तमिलनाडु पुलिस ने अदालत में मनीष की 7 दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी. इसके बाद मनीष कश्यप को तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया.

Youtuber Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं. सोमवार को उन्हें तमिलनाडु की एक अदालत ने 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. मनीष कश्यप को तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों के हमले के फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था.

इससे पहले मनीष कश्यप को 30 मार्च को तमिलनाडु में मदुरै अदालत के समक्ष पेश किया गया था. उन्हें पुलिस ने 29 मार्च को गिरफ्तार किया था. यह कार्रवाई तमिलनाडु के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर की गई है.

इससे पहले भी तीन दिन की रिमांड पर भेजा था

30 मार्च को हुई सुनवाई के दौरान तमिलनाडु पुलिस ने अदालत में मनीष की 7 दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी. इसके बाद मनीष कश्यप को तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया. इस तीन दिन का समय बीतते ही पुलिस ने एक बार फिर इसकी रिमांड मांगी. अदालत ने पुलिस की अर्जी को मंजूर करते हुए मनीष को फिर से तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. मनीष मामले में अब बुधवार को सुनवाई होगी.

मनीष के खिलाफ दर्ज हैं 14 मामले

बता दें कि मनीष के खिलाफ बिहार में 13 और तमिलनाडु में 14 मामले दर्ज हैं. इसमें से बिहार में आर्थिक अपराध शाखा ने उसके खिलाफ 3 मामले दर्ज कर रखे थे. इसी पर कार्रवाई करते हुए मनीष और उनकी संस्था के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया था. हालांकि तब भी मनीष पुलिस की पकड़ से बाहर था. इसके बाद बिहार पुलिस की टीम मनीष के घर पर कुर्की-जब्ती के लिए पहुंची तो मनीष को थाने में सरेंडर करना पड़ा था. इसके बाद मनीष से ईओयू ने पूछताछ की और फिर उसे ट्रांजिट रिमांड पर तमिलनाडु की पुलिस साथ ले गई थी.

आखिर क्या है पूरा मामला

बिहार के मजदूरों के साथ तमिलनाडु में होने वाली कथित हिंसा को लेकर फेक वीडियो और सूचना फैलाने के मामले में यूट्यूबर मनीष कश्यप से पहले तो बिहार में आर्थिक अपराध शाखा (EOU) ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की. सूत्रों की मानें तो ईओयू के सामने मनीष कश्यप ने कई चीजें कबूल कर लीं. उसने कई नामों का भी खुलासा किया है. 

ये भी पढ़ें

Defamation Case: 'एक सांसद को उसकी हैसियत के कारण...', राहुल गांधी ने सूरत कोर्ट में दाखिल अर्जी में क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
SIR पर सच हुआ योगेंद्र यादव का दावा, 'मैंने कहा था 10 करोड़ नाम कटेंगे, अब...'
SIR पर सच हुआ योगेंद्र यादव का दावा, 'मैंने कहा था 10 करोड़ नाम कटेंगे, अब...'
13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, उमर उन नवी मास्टर माइंड... लाल किला ब्लास्ट में बड़े खुलासे
13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, उमर उन नवी मास्टर माइंड... लाल किला ब्लास्ट में बड़े खुलासे

वीडियोज

Mahadangal | UP Election 2027: यूपी के चुनाव में अहीर-जहीर बनाम भगवा 'तीर'! | Chitra Tripathi | ABP
Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?
Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs
Bollywood News: दुआ के जन्मदिन पर चमकी नन्हीं राजकुमारी, दीपिका ने शेयर की खास झलक (09.09.26)
गरबा विवाद पर अमृता फडणीस का बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
साउथ चाइना सी पर बीजिंग को दो टूक, फिलीपींस ने चीन के 'नोट' को बताया गैरकानूनी
साउथ चाइना सी पर बीजिंग को दो टूक, फिलीपींस ने चीन के 'नोट' को बताया गैरकानूनी
Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
Embed widget