एक्सप्लोरर

Kisan Mahapanchayat Live Updates: abp न्यूज़ से बोले राकेश टिकैत- जो सरकार हमारे खिलाफ काम करेगी हम उसके खिलाफ काम करेंगे

Kisan Mahapanchayat News: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता के अनुसार, यूपी, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे विभिन्न राज्यों में फैले 300 किसान संगठनों के किसान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं.

Key Events
Muzaffarnagar Kisan Mahapanchayat Live Updates Rakesh tikait statement over farmer protest Kisan Mahapanchayat Live Updates: abp न्यूज़ से बोले राकेश टिकैत- जो सरकार हमारे खिलाफ काम करेगी हम उसके खिलाफ काम करेंगे
राकेश टिकैत

Background

Kisan Mahapanchayat News: केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के विरोध में रविवार की सुबह विभिन्न राज्यों के किसान मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में होने वाली किसान महापंचायत के लिए बड़ी संख्या में एकत्र हुए. अगले वर्ष की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस आयोजन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 'किसान महापंचायत' का आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किया जा रहा है.

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के अनुसार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे विभिन्न राज्यों में फैले 300 किसान संगठनों के किसान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं, जहां 5,000 से अधिक लंगर (भोजन स्टाल) लगाए गए हैं. संगठनों के झंडे और अलग-अलग रंग की टोपी पहने किसान बसों, कारों और ट्रैक्टरों के जरिए यहां पहुंचते देखे गए. आयोजन स्थल के आसपास कई चिकित्सा शिविर भी लगाए गए हैं. जीआईसी कॉलेज के मैदान तक पहुंचने में असमर्थ लोगों को कार्यक्रम देखने की सुविधा प्रदान करने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं.

राकेश टिकैट हुए महापंचायत में शामिल

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत मुज़फ़्फ़रनगर में आयोजित किसान महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए मुज़फ़्फ़रनगर पहुंचे. इस मौके परर उन्होंने कहा, "किसान आंदोलन तब तक चलेगा जब तक भारत सरकार चलवाएगी. जब तक वे बात नहीं मानेंगे आंदोलन चलता रहेगा. जब सरकार बातचीत करेगी तो हम करेंगे. देश में आज़ादी की लड़ाई 90 साल तक चली, यह आंदोलन कितने साल चलेगा हमें तो जानकारी नहीं है."

उन्होंने कहा, "ये महापंचायत पूरे देश में होगा, हमें देश बिकने से बचाना है. हमारी मांग रहेगी कि देश, किसान, व्यापार और युवा बचे."

सुरक्षा के कड़े इंतज़मा

उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा, "किसानों की महापंचायत मुज़फ़्फ़रनगर में चल रही है इसे लेकर सभी व्यवस्था की गई हैं. मेरठ ज़ोन के फोर्स के अतिरिक्त PAC की 25 कंपनियां दी गई हैं. आने-जाने वाले लोगों को वहां पर कोई परेशानी ना हो यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है."

उन्होंने कहा कि जहां पर भीड़ है वहां सीसीटीवी कैमरे की मदद से हम नज़र रख रहे हैं. आयोजकों से बातें की गई हैं. उनको बोला गया है कि उनके बीच कोई असामाजिक तत्व ना आ जाए जिससे कुछ गड़बड़ी हो. अब तक किसान आंदोलन प्रदेश में शांतिपूर्ण तरह से चला है.

19:05 PM (IST)  •  05 Sep 2021

पांच लाख किसानों के जुटने का दावा

मुज़फ्फरनगर के महापंचात में किसानों का हुजूम नज़र आया. इसमें देशभर से किसान शामिल हुए. किसानों का दावा है कि महापंचायत में 5 लाख किसान शामिल हुए. भीड़ को देखते हुए प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे.  

19:02 PM (IST)  •  05 Sep 2021

"मोदी, शाह और योगी बाहरी हैं"

किसानों के मंच से राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि मोदी, शाह और योगी बाहरी हैं. इन्हें यूपी से खदेड़ना होगा.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
Gen-Z गुरमेहर कौर लड़ेंगी प्रदर्शकारियों की जंग, जानें कौन हैं, कांग्रेस ने खेला दांव
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget