एक्सप्लोरर

Lata Mangeshkar-PM Modi Conversation: नमस्कार मैं पीएम मोदी बोल रहा हूं...जानिए आखिर क्यों अचानक लता दीदी को फोन कर बैठे प्रधानमंत्री

Lata Mangeshkar-PM Modi Conversation: पीएम मोदी का लता दीदी से कितना स्नेह था, ये किसी से छिपा नहीं है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जब विदेश जाने से पहले पीएम मोदी ने लता जी को फोन किया था.

Lata Mangeshkar-PM Modi Conversation: पूरी दुनिया के दिलों पर राज करने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज मुंबई में निधन हो गया है. वह पिछले 29 दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं. लता जी के निधन के बाद देश में दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लता दीदी से कितना स्नेह था, ये किसी से छिपा नहीं है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जब विदेश जाने से पहले पीएम मोदी ने लता जी को फोन किया था. जानिए दोनों के बीच क्या बातें हुई थीं.

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में सुनाया था किस्सा

दरअसल साल 2019 के सितंबर महीने में प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले लता मंगेशकर जी से फोन पर बातचीत की थी. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लता दीदी के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सुनाई.

मैं नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं...

लता दीदी को फोन करके पीएम मोदी कहते हैं, ‘’लता दीदी प्रणाम, मैं नरेंद्र मोदी बोल रहा हूं. मैंने फोन इसलिए किया, क्योंकि इस बार आपके जन्मदिन पर मैं हवाईजहाज में ट्रेवलिंग कर रहा हूं. तो मैंने सोचा जाने से पहले मैं आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई... अग्रिम बधाई दे दूं. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे, आपका आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे. बस यही प्रार्थना और आपको प्रणाम करने के लिए मैंने अमेरिका जाने से पहले आपको फोन किया है.’’

फोन पर लता दीदी कहती हैं, ‘’आपका फोन आएगा, यही सुनकर मैं खुश हो गई थी.’’ लता दीदी आगे कहती हैं, ‘’अपनी उम्र से तो हर कोई बड़ा होता है, लेकिन जो काम से बड़ा होता है, उसका आशीर्वाद मिलना बहुत जरूरी होता है.’’

आप भी सुनिए पीएम मोदी और लता दीदी के बीच क्या बात हुई.

यह भी पढ़ें-

Lata Mangeshkar Death: लता मंगेशकर के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, बोले - देश में खालीपन छोड़ गईं दीदी

Lata Mangeshkar Last Rites: पूरे राजकीय सम्मान के साथ शाम 6.30 बजे होगा लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार, दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन तीन राज्यों के टूरिस्ट के नाम
भारतीय दूतावास ने वियतनाम नाव हादसे में मारे गए लोगों की जारी की लिस्ट, इन 3 राज्यों के टूरिस्ट के नाम
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में बड़ा हादसा, कुएं के अंदर दम घुटने से पांच लोगों की मौत
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
वियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'जिन लोगों ने...'
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस
तारजू आतंकी हमलाः कश्मीर SIA की बड़ी कामयाबी, हिज्बुल के आतंकी इम्तियाज अहमद कंडू के खिलाफ जारी कराया रेड कॉर्नर नोटिस

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
इंग्लैंड वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी ODI सीरीज से बाहर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget