एक्सप्लोरर

बजट में वित्तमंत्री ने खोली टैक्स ना देने वालों की पोल!

नई दिल्ली: बजट में इस बार टैक्स देने वालों के लिए कुछ राहत की खबर थी. पर साथ ही वित्त मंत्री अरुण जेटली ने टैक्स चोरों की अच्छी खासी खबर ली. वित्त मंत्री ने आंकड़े जारी करते हुए बता दिया है कि टैक्स चोरों पर उनकी निगाहें हैं.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट भाषण पढ़ते हुए टैक्स पेयर्स को भरोसा दिया कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं हैं. बजट में टैक्स चोरों के कारनामे डंके की चोट पर उजागर किए हैं.

टैक्स चोरों की पोल खोलने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली पूरी तैयारी के साथ आए थे. उन्होंने बात शुरू करने से पहले पानी का गिलास उठाया, पानी पिया और फिर हो गए शुरू.

कुल 5.6 करोड़ कंपनियां बिजनेस कर रही हैं, जबकि सिर्फ 1.81 करोड़ कंपनियां और फर्म रिटर्न फाइल करती हैं. 13.94 लाख कंपनियां रजिस्टर्ड हैं लेकिन सिर्फ 5.97 लाख कंपनियों ने रिटर्न फाइल किया. 5.97 लाख कंपनियों ने रिटर्न फाइल किया, इनमें से 2.69 लाख कंपनियों ने आमदनी जीरो या घाटा बताया.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने व्यक्तिगत आंकड़ों का भी खुलासा किया है. देश में वोटर हैं 82 करोड़ के करीब. इनमें से सिर्फ 3.7 करोड़ लोगों ने साल 2015-16 में रिटर्न फाइल किया. रिटर्न फाइल करने वाले 3.7 करोड़ हैं पर 99 लाख लोगों ने 2.5 लाख रुपये से काम सालाना आमदनी बताई है. इन 3.7 करोड़ लोगों में से 1.95 करोड़ लोग ऐसे थे जिन्होंने 2.5 से 5 लाख इनकम दिखाई. जबकि 52 लाख लोगों ने 5 से 10 लाख की आमदनी सरकार को बताई.

24 लाख लोगों ने 10 लाख से ऊपर की आमदनी का खुलासा किया. कुल 76 लाख लोगों ने 5 लाख से ऊपर की आमदनी सरकार को बताई है इनमें से 56 लाख नौकरीपेशा लोग हैं. यानी 82 करोड़ वोटरों में सिर्फ दुकान चलाने वाले, बिजनेस चलाने वाले, और प्रोफेशनल लोगों को मिलाकर सिर्फ 20 लाख लोग हैं जो 5 लाख से ज्यादा की आमदनी दिखाते हैं. देश में 50 लाख से ज्यादा की आमदनी दिखाने वाले सिरफ 1.72 लाख लोग हैं. जबकि पिछले पांच साल में 1.25 करोड़ कार बिकी हैं यानी हर साल औसतन 25 लाख कारें बिकती हैं. विदेशों में गए भारतीय टूरिस्टों की संख्या 2 करोड़ है.

सरकार को दिखाई दे रहा है कि बड़ा हिस्सा टैक्स चोरों का है जो सरकार से अपनी आमदनी छिपाते हैँ. सरकार ने संकेत दे दिया है कि उनकी निगाह हर टैक्स चोर पर बनी हुई है.

टैक्स चोर अपनी आदमनी छिपा कर अमीर होते जाते हैं और जो पैसा देश के विकास में खर्च होना चाहिए वो उनके घर में खर्च होता है. सरकार को अंदाजा हो गया है कि टैक्स चोरी किस हद तक फैली है अब जरूरत है इन टैक्स चोरों पर कड़ा डंडा चला कर सभी से कानून का पालन करवाया जाए. हाल की नोटबंदी का एक आंकड़ा चौंकाने वाला है कि उस दौरान पर्सनल टैक्स कलेक्शन में 34 फीसद की बढ़ोतरी हुई. यानी सख्ती की तो लोगों ने तभी पालन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हीरो हैं कैप्टन स्मित माछर... पीएम मोदी ने विमान को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय पायलट की तारीफ की
हीरो हैं कैप्टन स्मित माछर... पीएम मोदी ने विमान को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय पायलट की तारीफ की
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
Explained: क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
क्या भारतीय मुसलमानों की लीडरशिप कमजोर पड़ी? AIMPLB से ओवैसी तक उठ रहे सवाल
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा
PM मोदी ने की प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से बात, ट्रेड डील और डिफेंस पर चर्चा

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, AAFF में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंडियन एक्टर थे शिवाजी गणेशन
7 साल की उम्र में छोड़ा घर, 250 से ज्यादा फिल्मों में लीड हीरो बने थे शिवाजी गणेशन
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
तेज रफ्तार का कहर, मासूम को बाइक ने मारी टक्कर, रुला देगा वीडियो
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
iPhone बन जाएगा Gaming Controller! जानें क्या है ये स्मार्ट तरीका?
Embed widget