एक्सप्लोरर

Karnataka Hijab Row: कर्नाटक के स्कूल में हिजाब को लेकर सरकार का अहम फैसला, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

Hijab Row: सीएम सिद्धारमैया की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनकर परीक्षा देने की अनुमति का फैसला किया गया है. इस बात की जानकारी शिक्षामंत्री सुधाकर ने दी.

Karnataka Hijab Row: कर्नाटक में सभी परीक्षाओं में मुस्लिम छात्राओं को हिजाब में परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी. यह फैसला कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया है. इसको लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री एमसी सुधाकर ने घोषणा की है कि राज्य में मुस्लिम छात्राओं को सभी परीक्षाओं में हिजाब में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी. 

शिक्षा मंत्री सुधाकर ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सीएम सिद्धारमैया की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्नाटक में मुस्लिम छात्राओं को सभी एग्जाम में हिजाब पहनकर शामिल होने की इजाजत दे दी गई है. 

सभी परीक्षाओं में हिजाब पहनने की अनुमति
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि कर्नाटक में केवल स्कूल और कॉलेज परीक्षाओं में ही नहीं, बल्कि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी महिला छात्रों को हिजाब पहनकर परीक्षा देने की इजाजत दी गई है. केंद्र सरकार पहले ही महिलाओं को हिजाब पहनकर नीट परीक्षा देने की अनुमति दे चुकी है, इसलिए कांग्रेस सरकार का फैसला किसी भी तरह से गलत नहीं है.

हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन का ऐलान
इस बीच हिंदूवादी संगठनों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया. गौरतलब है कि पिछले साल जनवरी में उडुपी जिले के एक सरकारी हाई स्कूल में हिजाब पहनने वाली 6 छात्राओं को स्कूल आने से रोक दिया गया था.

पिछले साल हिजाब को लेकर हुआ था विवाद
इसके बाद कर्नाटक में हिजाब को लेकर बड़ा विवाद हो गया था और कर्नाटक सरकार ने लड़कियों के स्कूल में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया. कर्नाटक सरकार के फैसले के खिलाफ राज्य भर में विरोध प्रदर्शन हुए और मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जहां कोर्ट ने क्लास के अंदर हिजाब पर बैन हटाने का याचिकाओं को खारिज कर दिया था. इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया.

यह भी पढ़ें- '...वो आज जाति के नेता बनकर रह गए हैं', बोले तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget