एक्सप्लोरर

'गैर-मुस्लिम को मुसलमान नहीं बनायेंगे', बोले मौलाना तौकीर रजा

Religious Conversion: मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि प्रेम प्रसंग से जुड़े मामलों में भी किसी गैर-मुस्लिम शख्स को मुसलमान नहीं बनाया जाएगा.

Maulana Tauqeer Raza On Conversion: देश में धर्मांतरण (Religious Conversion) के मामलों के बीच इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सोमवार (12 जून) को एबीपी न्यूज़ से कहा कि हमारे उलेमाओं ने यह फैसला किया है कि किसी गैर-मुस्लिम को मुसलमान नहीं बनाया जाएगा. मदरसों से लेकर दारुल इफ्ता तक, जहां से फतवे जारी होते हैं, उन सबको ये बात बता दी गई है. प्रेम प्रसंग के मामलों में या दूसरे मामलों में अगर कोई मुसलमान होता है, लड़की या लड़का, तो उसे भी इस्लाम में दाखिल करने की इजाजत नहीं होगी.

उन्होंने कहा कि इस पर हमारे यहां पाबंदी लगा दी गई है. जब तक मुसलमानों को सच्चा मुसलमान न बना लें, हम किसी गैर-मुस्लिम को मुसलमान नहीं बनायेंगे. मैं मुसलमानों के खिलाफ नफरत के लिए आरएसएस या भारतीय जनता पार्टी को दोषी नहीं मानता. मैं अपने आमाल (करतूत तौर तरीकों) को दोषी मानता हूं. आम हिंदू को दिख रहा है कि मेरे आमाल ठीक नहीं हैं. 

मौलाना तौकीर रजा ने और क्या कहा?

तौकीर रजा ने आगे कहा कि मुसलमानों में कई नाम से मुसलमान हैं पर उनके तौर तरीके मुसलमानों जैसे नहीं हैं. मुसलमान शराब पी रहा है, जुआ खेल रहा है. हर बेईमानी, सूद हमारे यहां हराम है, उसे खा रहा है. हर वो काम जो हमारे यहां मना है, कर रहा है. गौरतलब है कि एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से युवाओं का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आने के बाद धर्मांतरण का मुद्दा फिर सुर्खियों में है. 

गेमिंग ऐप से धर्मांतरण का मामला आया सामने

शाहनवाज खान नामक व्यक्ति पर कथित तौर पर एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से युवाओं का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है. महाराष्ट्र के ठाणे की एक कोर्ट ने शाहनवाज खान को सोमवार को गाजियाबाद ले जाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली है. पुलिस के अनुसार, शाहनवाज खान और गाजियाबाद की एक मस्जिद के मौलवी पर एक शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश के अवैध धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. 

ये भी पढ़ें- 

Exclusive: 'जब मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के सामने बात हो गई है तो...', सचिन पायलट को लेकर क्या बोले अशोक गहलोत?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget