एक्सप्लोरर

‘हिंदुओं को एकजुट रहने की जरूरत’, मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोलीं साध्वी ऋतंभरा, सरकार से की ये मांग

Murshidabad Violence: एनएचआरसी ने कहा कि उसे एक शिकायत मिली थी, जिसके बाद मामले की जांच की जाएगी और रिपोर्ट तीन सप्ताह के भीतर पेश की जानी चाहिए.

Sadhvi Ritambhara On Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं. ऐसे में राजनीतिक दल एक-दूसरे पर आरोप लगाने से नहीं चूक रहे हैं. इन सब के बीच साधु-संतों ने भी हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और हिंदुओं से एकजुट रहने के लिए कहा.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए साध्वी ऋतंभरा ने कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं हिंदू समुदाय से आग्रह करूंगी कि वे एकजुट हों और जहां भी हिंदू पीड़ित हैं, उनके लिए खड़े हों. मैं सरकारों से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाने के लिए कहना चाहूंगी. हिंदुओं को जातियों और क्षेत्रों से ऊपर उठकर एकजुट होने की जरूरत है. हिंदुओं को यह समझने की जरूरत है कि उनका नेता किसका पक्षधर है."

जांच के लिए एनएचआरसी भेजेगा टीम

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हिंसा का संज्ञान लेते हुए कहा कि वह मामले की गंभीरता के मद्देनजर जांच के लिए मौके पर अपनी एक टीम भेजेगा. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा कि यह कार्रवाई उसके समक्ष शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद की गई है. उसने कहा कि जांच रिपोर्ट तीन सप्ताह की अवधि के भीतर पेश की जानी चाहिए. शिकायत उन विभिन्न ‘‘सोशल मीडिया समाचार लेखों’’ से संबंधित है, जिसमें कानून के खिलाफ जारी विरोध के बीच दो नामित व्यक्तियों - पिता और पुत्र- की कथित हत्या को उजागर किया गया है.

एनएचआरसी ने कहा, ‘‘मामले की गंभीरता को देखते हुए एनएचआरसी के महानिदेशक (जांच) को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मौके पर जांच के लिए आयोग के जांच प्रभाग से अधिकारियों/कर्मचारियों की एक टीम नियुक्त करने का निर्देश दिया जाता है.’’ उसने कहा कि जांच रिपोर्ट आयोग को तीन सप्ताह में सौंपी जानी चाहिए.

221 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

सुती, धुलियान, शमशेरगंज और जंगीपुर इलाकों में शुक्रवार दोपहर से भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध के दौरान मुस्लिम बहुल जिले में हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक कुल 221 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें: 'वक्फ कानून से तो इनकी दुकानदारी...', मुर्शिदाबाद हिंसा पर असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भड़की VHP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget