एक्सप्लोरर

छत्रसाल स्टेडियम केस: ओलंपियन सुशील कुमार और अजय गिरफ्तार, जानिए कब और कैसे चढ़े पुलिस के हत्थे

पिछले लगभग 20 से ज्यादा दिनों से सुशील कुमार फरार चल रहा था. पुलिस ने सुशील कुमार के ऊपर एक लाख का इनाम और उसके साथी अजय के ऊपर 50 हजार का इनाम रखा हुआ था..दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके के छत्रसाल स्टेडियम के अंदर पहलवानों के दो गुटों के बीच में झगड़ा हो गया था. जिसमें सागर धनखड़ नाम के पहलवान की मौत हो गई थी.

नई दिल्ली: ओलंपियन सुशील कुमार और उसके साथी अजय को करीब 20 से भी ज्यादा दिनों की मैराथन के बाद दिल्ली पुलिस ने आखिरकार दिल्ली के ही मुंडका इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली पुलिस ने सुबह सुशील कुमार और उसके साथी अजय को मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास से उस वक़्त गिरफ्तार किया, जब वह स्कूटी पर सवार होकर अपने साथी के साथ किसी से मिलने जा रहा था.

पुलिस को आशंका, रोहतक जा रहा था सुशील

पुलिस को आशंका है कि वह मुंडका से रोहतक की तरफ आगे बढ़ रहा था. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सुशील कुमार उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया. पिछले लगभग 20 से ज्यादा दिनों से सुशील कुमार फरार चल रहा था. पुलिस ने सुशील कुमार के ऊपर एक लाख का इनाम और उसके साथी अजय के ऊपर 50 हजार का इनाम रखा हुआ था. सुशील बार बार पुलिस को चकमा दे रहा था. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और लोकल पुलिस की लगभग एक दर्जन टीम दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब में डेरा डाले हुए थीं. लेकिन जब जब पुलिस सुशील कुमार के नजदीक पहुंचती वह पहले ही भागने में कामयाब होता रहा. सूत्रों का कहना है कि सुशील लगातार सिम और मोबाइल फोन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था.

सागर धनखड़ नाम के पहलवान की हुई थी हत्या

4 और 5 मई की रात को दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके के छत्रसाल स्टेडियम के अंदर पहलवानों के दो गुटों के बीच में झगड़ा हो गया था. जिसमें सागर धनखड़ नाम के पहलवान की मौत हो गई थी. इस मामले में जांच के दौरान पुलिस को ओलंपिक चैंपियन सुशील कुमार का भी पता चला था. पुलिस को जांच के दौरान एक वीडियो भी मिला था, जिसमें सुशील कुमार पिटाई करता हुआ नजर आ रहा था.

फॉरेंसिक जांच में सूत्रों का कहना है कि यह वीडियो भी सही पाया गया था. अब पुलिस सुशील से पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि आखिरकार वह फरारा के दौरान कहां-कहां, किस-किस शहर में रुका. वो कौन-कौन लोग थे, जिन्होंने उसकी मदद की. इतना ही नहीं आखिरकार 4 और 5 मई की रात को किस बात पर झगड़ा हुआ और कौन-कौन लोग झगड़े में सुशील कुमार के साथ में शामिल थे.

यह भी पढ़ें-

Lockdown in Delhi: दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, जान गंवाने वाले डॉक्टरों को एक करोड़ का मुआवजा

Coronavirus: देश में पिछले 24 घंटों में 2 लाख 40 हजार नए केस दर्ज, 3741 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
'वंदे मातरम' पर केरल में घमासान, BJP ने फूंका सतीशन और जिन्ना का पुतला
'वंदे मातरम' पर केरल में घमासान, BJP ने फूंका सतीशन और जिन्ना का पुतला
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget