एक्सप्लोरर

मुंबई: संविधान बचाने के बहाने एकजुट हुई विपक्षी पार्टियां, BJP ने निकाली तिरंगा यात्रा

दरअसल कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री अनंतकुमार हेगड़े ने संविधान को लेकर एक विवादित बयान दिया था. हेगड़े के इसी बयान को आधार बनाकर विपक्ष ने संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया है.

नई दिल्ली: देश आज 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस मौके पर मुंबई में विपक्ष संविधान बचाने के बहाने एकजुट हुआ और संविधान बचाओ रैली निकाली. इस रैली में शरद पवार, शरद यादव, उमर अब्दुल्ला, हार्दिक पटेल, पृथ्वीराज चव्हाण, अल्पेश ठाकोर, संजय निरूपम समेत कई नेता पहुंचे.

विपक्ष की यह रैली डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर प्रतिमा से छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा (गेट वे ऑफ़ इंडिया) तक गई. इस रैली में काफी संख्य में लोगों ने हिस्सा लिया. विपक्ष की रैली के जवाब में बीजेपी ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''आज हमारे पास जो भी वो संविधान की वजह से ही है. अगर संविधान सुरक्षित नहीं रहेगा तो फिर हमारे पास कुछ नहीं रहेगा. ये सरकार बनाम विपक्ष नहीं है, ये एनडीए बनाम यूपीए भी नहीं है. ये सिर्फ देश के संविधान के लिए है.''

दरअसल कुछ दिन पहले केंद्रीय मंत्री अनंतकुमार हेगड़े ने संविधान को लेकर एक विवादित बयान दिया था. हेगड़े के इसी बयान को आधार बनाकर विपक्ष ने संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया है.

हेगड़ ने कहा था कि 'वे लोग जो अपनी जड़ों से अनभिज्ञ होते हुए खुद को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं, उनकी खुद की कोई पहचान नहीं होती. उन्हें अपनी जड़ों का पता नहीं होता. लेकिन वे बुद्धिजीवी होते हैं.'' उन्होंने कहा कि वे संविधान का सम्मान करते हैं लेकिन आने वाले समय में ये बदलेगा. हम उसी के लिए यहां हैं और इसलिए हम आए हैं.

शिवसेना ने दोनों रैलियों से अपनी दूरी बनाए रखी. शिवसेना मोदी सरकार में अभी शामिल है और महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार में भी शिवसेना के मंत्री हैं । 2014 के लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियां साथ लड़ी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-दिल्ली और बिहार में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-दिल्ली और बिहार में कब होगी बारिश
दिल्ली के हॉस्पिटल का बड़ा कारनामा, टूटी कोहनी को फिर से जोड़ा, 24 घंटे के भीतर शुरू हुई मूवमेंट
दिल्ली के हॉस्पिटल का बड़ा कारनामा, टूटी कोहनी को फिर से जोड़ा, 24 घंटे के भीतर शुरू हुई मूवमेंट
LPG Price Hike: तीन महीने में दूसरी बार महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, विपक्ष ने केंद्र को घेरा, कांग्रेस ने बताया 'वसूली सरकार'
घरेलू गैस 3 महीने में दूसरी बार महंगी, विपक्ष ने केंद्र को घेरा, कांग्रेस ने बताया 'वसूली सरकार'
'सिर में मारीं 3 गोलियां और...', अमेरिका में भारतीय शख्स की हत्या, बहन ने किया बड़ा दावा
'सिर में मारीं 3 गोलियां और...', अमेरिका में भारतीय शख्स की हत्या, बहन ने किया बड़ा दावा

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
Delhi Fire: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान की तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार, कहा, 'मैने 40 साल के...'
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान की तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
Embed widget