एक्सप्लोरर

मुंबई: एनकाउंटर के लिए मशहूर रिटायर एसीपी के बेटे को एनसीबी ने एलएसडी के साथ किया गिरफ्तार

पूर्व एसीपी अनंत सिंह ने बताया कि उन्होंने पूरा जीवन देश की सेवा को समर्पित कर दिया. एक दिन में 18-20 घंटे तक काम किया. परिवार पर ध्यान नहीं दे पाए और शायद इसी का ये नतीजा निकला. उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उनका बेटा इस मामले में गिरफ्तार हुआ है.

मुंबई: आज की तारीख में 1983 बैच के पुलिस अधिकारियों को कौन नहीं जानता है, इस बैच के पुलिस अधिकारियों ने कई गैंगस्टर्स को गोलियों से छलनी किया है. मुंबई में उस समय चल रहे गैंगवॉर को खत्म करने में इस बैच के पुलिस अधिकारियों ने अहम भूमिका अदा की. लेकिन इस बैच के कई लोग अक्सर विवादों में रहे हैं. हाल ही में मुंबई एनसीबी ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया जो इसी बैच के एक अधिकारी का लड़का है और ड्रग्स के गोरखधंधे में लिप्त है.

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि गोरेगांव इलाके में एक लड़का एलएसडी नाम के ड्रग्स की सप्लाई करता है. जानकारी के आधार पर एनसीबी की एक टीम ने गोरेगांव इलाके में रेड की और वहां से 430 एलएसडी के ब्लोट्स बरामद किए. गिरफ्तार लड़के का नाम श्रेयष किंजले है.

छापेमारी के दौरान एनसीबी को इस लड़के के घर से चरस और गांजा भी मिला है. एनसीबी के अनुसार यह लड़का पिछले तीन साल से एलएसडी का काला कारोबार चला रहा था. साथ ही यह लड़का मुंबई में एलएसडी का एक बड़ा सप्लायर भी है जो यहां के कई पॉश इलाक़ों में एलएसडी सप्लाई किया करता था. एनसीबी के मुताबिक रिटायर असिस्टेन्ट कमिश्नर ऑफ पुलिस का लड़का श्रेयस अपने घर में भी ड्रग्स की खेप छुपाता था. यह ड्रग्स यूरोपियन देशों से डार्क नेट का इस्तेमाल कर मंगवाया जाता था.

इस मामले में जब एबीपी न्यूज़ ने श्रेयस के पिता पूर्व एसीपी अनंत से बात की तो उन्होंने बताया कि उनका पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया, उनकी टीम ने अंडरवर्ल्ड के खिलाफ कई ऑपरेशन किये थे. एक दिन में 18 से 20 घंटे काम करते करते वे अपने घर पर ध्यान नहीं दे पाए और शायद इसका नतीजा यही निकला. उन्हें तो अब भी विश्वास नहीं होता कि उनका लड़का इस मामले में गिरफ्तार हुआ है. बता दें कि 83 के बैच से प्रदीप शर्मा, विजय सालस्कर, प्रफुल भोसले, रविन्द्र अंग्रे और विनायक सौदे जैसे अधिकारी हैं.

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को मुंबई एनसीबी ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget