एक्सप्लोरर

Mumbai Rains: मुंबई में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, ठाणे और रायगढ़ के लिए भी रेड अलर्ट जारी

लगातार भारी बारिश के चलते मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया. मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर भी पानी भर गया है जिसके बाद फ्लाइट्स की टाइमिंग में बदलाव हो सकता है.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार देर रात से भारी बारिश हो रही है. आज शनिवार को भी यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. मुंबई और उसके आसपास के कुछ इलाकों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश और कुछ स्‍थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने ऐसे इलाकों को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. मुंबई के अलावा ठाणे और रायगढ़ के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है.

लगातार भारी बारिश के चलते मुंबई के निचले इलाकों में पानी भर गया है. मलाड, सांताक्रूज, दहिसर के निचले इलाकों के अलावा दादर, परेल, वडाला, सायन के पुराने स्थानों से जल-जमाव की सूचना मिली है. मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर भी पानी भर गया है जिसके बाद फ्लाइट्स की टाइमिंग में बदलाव हो सकता है. भारी बारिश और जलभराव के चलते शुक्रवार को ट्रेनें देरी से चल रही थीं. 

मुंबई में रिकॉर्ड बारिश
आईएमडी ने शुक्रवार को बताया, मुंबई में बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 253.3 मिलीमीटर बारिश हुई. पिछले 12 सालों के दौरान यह तीसरी बार है जब मायानगरी में जुलाई के महीने में एक दिन में इतनी अधिक बारिश हुई. 
आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले मुंबई में 15 जुलाई 2009 को 274.1 मिमी बारिश हुई थी जबकि दो जुलाई 2019 को 376.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी.

मुंबई के कोलाबा में स्थित एक अन्य वेधशाला के अनुसार शुक्रवार की सुबह तक 24 घंटे की अवधि के दौरान केवल 12.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. दोनों वेधशालाओं के मुताबिक मुंबई में इस दौरान औसत से अधिक बारिश हुई है. सांताक्रूज वेधशाला के मुताबिक मुंबई में एक जून से अब तक 1,544.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जोकि सामान्य से 609.1 मिमी कम है. इसी प्रकार कोलाबा में स्थित केंद्र के मुताबिक एक जून से अब तक 1068.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जोकि सामान्य से 132.68 मिमी कम है.

ये भी पढ़ें-
उत्तरी क्षेत्र सहित भारत के कई हिस्सों में अगले 6-7 दिनों में भारी बारिश का अनुमान- मौसम विभाग


कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकार की वॉर्निंग, कहा- अगले 125 दिन बेहद महत्वपूर्ण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: ‘छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर न हो राजनीति, जहां कांग्रेस-DMK-TMC की सरकार, वहां भी लीक हुए पेपर- जेपी नड्डा
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
संसद भवन के भीतर अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल की तीखी नोकझोंक, जानें क्या है पूरा मामला?
Telangana Voter List: तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
तेलंगाना में वोटर लिस्ट SIR के तहत CM रेवंत रेड्डी ने भरा फॉर्म, लोगों से किया समय पर वेरिफिकेशन कराने की अपील
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
असम से बीते 10 साल में निकाले गए कितने बांग्लादेशी घुसपैठिए? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget