एक्सप्लोरर

मुंबई बिजली संकट: कैसे फेल होता है पावर ग्रिड, जिससे ठप हो जाती है बिजली की सप्लाई

मुंबई के कई इलाकों में गोरेगाँव, अंधेरी, सयान, प्रभादेवी और ठाणे के भी कई इलाको में बिजली बंद है. जानकारी के मुताबिक 50-60% मुंबई में बिजली नहीं है.ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि जल्द ही स्थिति को ठीक कर लिया जाएगा. एक से दो घंटे का समय लग सकता है.

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सुबह करीब दस बजे से बिजली गुल है. बिजली गुल होने से लोकल सेवा ठप है, ट्रैफिक सिग्नल काम नहीं कर रहे, कई जगहों पर जाम लगा है. अस्पताल पावर बैकअप पर चल रहे हैं. मुंबई के कई इलाकों में गोरेगाँव, अंधेरी, सयान, प्रभादेवी और ठाणे के भी कई इलाको में बिजली बंद है. जानकारी के मुताबिक 50-60% मुंबई में बिजली नहीं है.

क्यों और कैसे होता है यह पॉवर ग्रिड फेल? पॉवर ग्रिड के पूर्व चेयरमैन आर पी सिंह ने बताया, ''यह पॉलर ग्रिड फेल नहीं हुआ है, मुंबई का लोकल ग्रिड फेल हुआ है. इसके चलते बिजली की सप्लाई ठप हो गयी है. यह पवॉर फेल डिमांड और सप्लाई में बड़ा अंतर आने से होता है. अगर डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम है तो लोड बढ़ने से ग्रिड फेल हो जाता है.''

आर पी सिंह ने आगे बताया? इस केस में यह हुआ है कि स्थानीय ग्रिड के ट्रांसमिशन और सब ट्रांसमिशन में दिक्कत आयी है. इसके चलते टाटा को पॉवर आना था उनके प्लांट से उसके मुकाबले कम सप्लाई आई. इसी वजह से पूरा डिस्ट्रीब्यूशन गड़बड़ हो गया. इसमें यह देखना होगा कि मुंबई जैसे बड़े शहरों को सोर्स ऑफ सप्लाई दो जगहों से होना चाहिए, अगर ग्रिड फेल हो तो दूसरी जगह से आ जाए.'

ग्रिड फेल होने से मुंबई को कितना नुकसान? मुंबई में बिजली गुल होने से हर घंटे 258 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान है. इसके साथ ही इसका असर देश के 25 फीसदी औद्योगिक उत्पादन पर, देश के 70 फीसदी समुद्र से जरिए व्यापार पर और कई बैंकों का मुख्यालय होने कारम देश के 70 पूंजी ट्रांजेक्शन पर भी पड़ेगा.

मुंबई में अफरा-तफरी जैसे हालात, सिग्नल और सीसीटीव बंद अचानक बिजली बंद होने से मुंबई में अफरातफरी जैसे हालात बन गए हैं. जानकारी के मुताबिक मुंबई के ट्रैफिक सिग्नल काम नहीं कर रहे हैं. ट्रैफिक पुलस के सीसीटीवी भी बंद पड़ गए हैं. लोकल रेल सेवा के सभी सिग्नल भी बंद पड़ गए हैं. जो ट्रेन जहां थी, वहीं पर खड़ी है. यात्रियों सही जानकारी ना मिलने से बैचेनी हो रही है. बिना पॉवर बैकअप वाले अस्पतालों में भी स्थिति चिंताजनक हो गयी है.

ऊर्जा मंत्री बोले- एक से दो घंटे में हालात सामान्य होंगे बिजली संकट को लेकर ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि जल्द ही स्थिति को ठीक कर लिया जाएगा. एक से दो घंटे का समय लग सकता है. बिजली विभाग से सभी कर्मचारी इस समस्या से निपटने में लगे हुए हैं. मुबंई की सबसे बड़ी सरकारी इमारत मंत्रालय में भी कई मंत्री मीटिंग कर रहे थे, वहां भी बिजली गुल होने से कामकाज रोक दिया गया है.

ये भी पढ़ें राजनाथ सिंह ने लद्दाख समेत 7 राज्यों में 44 पुलों का किया उद्घाटन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुआ शुभारंभ राजस्थान: पुजारी की हत्या की जांच CID-CB को सौंपी, CM गहलोत ने BJP पर माहौल खराब करने का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, कोर्ट ने कही 3 अहम बातें, 'शिकायतकर्ता पीड़ित नहीं...'
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, कोर्ट ने कही 3 अहम बातें, 'शिकायतकर्ता पीड़ित नहीं...'
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
'कोर्ट ने सभी आरोपों...', राहुल गांधी के बरी होने के बाद वकील ने क्या-क्या बताया
'कोर्ट ने सभी आरोपों...', राहुल गांधी के बरी होने के बाद वकील ने क्या-क्या बताया
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget