एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस ने दो प्राइवेट डिटेक्टिव को किया गिरफ्तार, अवैध तरीके से निकालते थे लोगों की पर्सनल जानकारी

माना जा रहा है कि ये गैंग पूरे भारत मे ऐक्टिव है और बड़ी मात्रा में लोगों के पर्सनल डेटा जो कि सिर्फ जांच एजेंसियां ही निकाल सकती हैं, उसे वे अवैध तरीके से अपने आर्थिक फायदे के लिए निकालते थे.

मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 5 ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गैरकानूनी तरीके से लोगों की पर्सनल जानकारी निकालकर लोगों की जांच करता था. इस मामले में पुलिस ने अबतक दो प्राइवेट डिटेक्टिव्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस की मानें तो गिरफ्तार आरोपियों के नाम शैलेश मांजरेकर और राजेन्द्र साहू है. इन दोनों आरोपियों को मुंबई के गोरेगांव इलाके से गिरफ्तार किया गया है.

इसी मामले में मुंबई की कॉस्मोपॉलिटन डिटेक्टिव एजेंसी, दिल्ली की ऑल इंडिया डिटेक्टिव, ओडिशा की आरगुस स्पाय एंड कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड और कर्नाटक की सुपर डिटेक्टिव एजेंसी क्राइम ब्रांच की रडार पर है. क्राइम ब्रांच को एक जानकारी मिली थी कि एक ऐसी प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसी है, जो अवैध तरीके से लोगों की पर्सनल जानकारी इकट्ठा करती है. साथ ही उनके सीडीआर भी निकलवाकर देती है.

इसके बाद क्राइम ब्रांच की यूनिट 5 के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक जगदीश साइल ने एक टीम बनाई और फिर उस टीम में से एक शख्स ने मांजरेकर से संपर्क किया और कहा कि उसे उसके दोस्त की बीवी पर शक है, जिसके लिए उसे उसके मोबाइल का सीडीआर निकलवाना है.

इस जानकारी के बाद मांजरेकर ने हामी भर दी. क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने फिर उसे कुछ पुराने सीडीआर दिखाने की बात कही और शनिवार के दिन मांजरेकर जब सीडीआर लेकर आया तो उसे क्राइम ब्रांच की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 34 और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की धारा 66, 72, 72 (अ) और टेलीग्राफ एक्ट की धारा 26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

माना जा रहा है कि ये गैंग पूरे भारत मे ऐक्टिव है और बड़ी मात्रा में लोगों के पर्सनल डेटा जो कि सिर्फ जांच एजेंसियां ही निकाल सकती हैं, उसे वे अवैध तरीके से अपने आर्थिक फायदे के लिए निकालते थे. जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों ने अब तक 200 के करीब लोगों के सीडीआर निकलवाए हैं.

Farmers Protest: क्या मोदी सरकार के दबाव में Sachin Tendulkar और Akshay Kumar जैसे बड़े सितारों ने किए ट्वीट? महाराष्ट्र सरकार कराएगी जांच 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget