एक्सप्लोरर

Mumbai Coronavirus: मुंबई के केईएम अस्पताल में 30 एमबीबीएस छात्र पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Mumbai Coronavirus: मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि कॉलेज में आयोजित किए गए कुछ सांस्कृतिक या खेलकूद के कार्यक्रमों की वजह से ऐसा हो सकता है.

Mumbai Coronavirus: महाराष्ट्र में लगातार कम होते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच गुरूवार को एक साथ 30 मेडिकल छात्रों में कोरोना केस ने चौंका कर रख दिया है. मुंबई में नगरीय निकाय की ओर से संचालित केईएम अस्पताल में 30 मेडिकल छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. बीएमसी के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया कि एमबीबीएस के एक छात्र को उपचार के लिए सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि छात्र में संक्रमण के हल्के लक्षण हैं. उन्होंने बताया कि अन्य छात्रों में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और वे क्वारंटाइन में हैं.

इससे पहले, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि केईएम अस्पताल में 23 एमबीबीएस छात्र कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. मुंबई मेयर ने आगे कहा कि सभी छात्रों को कम से कम वैक्सीन की एक डोज लगाई गई थी. उनमें से कुछ को हल्के लक्षण हैं. कॉलेज में आयोजित किए गए कुछ सांस्कृतिक या खेलकूद के कार्यक्रमों की वजह से ऐसा हो सकता है.

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,187 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 49 और रोगियों की मौत हो गई. इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 65,47,793 हो गए और मृतकों की संख्या 1,39,011 पर पहुंच गई. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. धिकारी ने कहा कि पिछले एक दिन में 3,253 लोग ठीक हो गए. राज्य में कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद अब तक 63 लाख 68 हजार 530 लोग ठीक हो चुके हैं. महाराष्ट्र में अभी 36 हजार 675 रोगी उपचाराधीन हैं.

ये भी पढ़ें:

Amarinder Singh On Congress: कांग्रेस छोड़ेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, बीजेपी को लेकर भी रुख किया साफ

Punjab Elections 2022: केजरीवाल बोले- पंजाब में सबको मिलेगा मुफ्त इलाज, वक्त आने पर करेंगे सीएम उम्मीदवार का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget