एक्सप्लोरर

Mumbai Fire: मुंबई के मुलुंड इलाके की जागृति सोसायटी में लगी आग, 80 लोगों को सही सलामत बचाया गया, कई अस्पताल में भर्ती

Mulund Fire: मुंबई में एक बार फिर आग लगने की खबर सामने आ रही है. ये आग मुलंड इलाके की जागृति सोसायटी में लगी है. 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 80 लोगों को सही सलामत बचाने की खबर है.

Maharashtra Fire: महाराष्ट्र के मुंबई में एक बार फिर आग लगने की खबर सामने आ रही है. ये आग मुलंड इलाके की जागृति सोसायटी में लगी है. 10 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 80 लोगों को सही सलामत बचा लिया गया. घटना शाम 5 बजे के आसपास की है. बीएमसी की तरफ से जानकारी में कहा गया है कि सोसायटी में आग लगने की वजब से धुआं भर गया जिसकी वजह से कई लोग फंस गए.

बीएमसी की ओर से जारी बयान में कहा गया, “सीढ़ियों से लेकर छत तक कुल 80 लोगों को बचा लिया गया. वहीं, 10 लोग सीढ़ियों पर बेहोशी की हालत में पाए गए. इन लोगों को अग्रवाल अस्पताल भेजा गया.” जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया उनके नाम इस तरह से हैं- अश्विनी, राजश्री, सुशीला, राजेश, स्वरा, विशाखा, अक्षरा, कविश, सुवर्ना और मंजुला. बीएमसी के मुताबिक इन सभी लोगों की हालत स्थिर है.

आग पर पाया गया काबू

ये आग बिजली के तारों, सभी मीटरों और सभी स्विचों में लगी हुई थी. यहां तक की ग्राउंड फ्लोर पर कॉमन बिजली के मीटर केबिन में भी आग फैली हुई थी. सबसे पहले बिजली और पीएनजी गैस सप्लाई को बंद किया गया और इसके बाद मोटर पंप की सहायता से पानी का छिड़काव किया गया. इसके बाद आग पर काबू पाया गया. आग और धुएं की वजह से सोसायटी की सीढ़ियां धुएं से भर गईं थी जिसकी वजह से कुछ लोग सीढ़ियों पर ही फंस गए.

कल झुग्गी झोपड़ियों में लगी थी आग

इससे पहले 14 मार्च, मंगलवार को मुंबई के मलाड इलाके की अप्पा पाड़ा की झुग्गी बस्ती में आग लग गई थी, जिसमें 15 से 20 एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गए. ये घटना भी शाम 5 बजे के आसपास हुई थी. वहीं, 13 मार्च को ओशिवरा इलाके की फर्नीचर मार्केट में आग लगने की घटना सामने आई थी.

ये भी पढ़ें: Mumbai Fire: मुंबई के मलाड की झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, 15 से 20 LPG सिलेंडर में ब्लास्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
NIA Raid in Panvel: ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget