एक्सप्लोरर

Mumbai Fire: मुंबई के मलाड की झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, 15 से 20 LPG सिलेंडर में ब्लास्ट

Maharashtra Slum Area Fire: महाराष्ट्र के मुंबई के स्लम इलाके में भयंकर आग लग गई. यहां से आग की ऊंची लपटें उठती देख दमकल विभाग को जानकारी दी गई और मौके पर आग बुझाने के लिए कई गाड़ियां पहुंची.

Mumbai Slum Fire: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मलाड इलाके की अप्पा पाड़ा की झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई. घटना में 15 से 20 एलपीजी सिलेंडर से भी ब्लास्ट हुआ है. हादसे में एक शख्स की मौत की भी खबर है, उसे अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर काम करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया. 12 मोटर पंपों की 10 लाइनें घटनास्थल पर पहुंची थीं. घटना शाम करीब 5 बजे के आसपास की है. झुग्गियों में जो आग लगी है उसका लेवल 3 बताया गया. 

बीएमसी के बयान के मुताबिक, 15-20 एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट हुआ है और 12 मोटर पंपों की 10 लाइनें घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए पहुंची. एक शव बरामद कर लिया गया है और उसे अस्पताल भेज दिया गया है, किसी भी घायल और लापता व्यक्ति की जांच जारी है. आग लगने का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया गया जिसने मलाड के आनंद नगर के स्लम इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया.

वहीं, अग्निशमन दल से मिली जानकारी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल कूलिंग की प्रक्रिया जारी है. मुंबई में 13 मार्च के दिन आग लगने की ये दूसरी घटना रही. वहीं, इससे पहले मुंबई के ही ओशिवारा इलाके की मार्केट में आग लगने की खबर आई थी जो मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिमी इलाके के ओशिवारा के एक फर्नीचर बाजार में लगी थी. बीएमसी ने यहां भी आग के लेवल को 3 बताया था.

ओशिवारा में कैसे लगी आग

दमकल अधिकारियों के मुताबिक, जोगेश्वरी इलाके में रिलीफ रोड पर स्थित घास परिसर में सुबह 11 बजे के बाद आग लगी. अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही कम से कम 12 दमकल गाड़ियां, छह जंबो टैंकर, एंबुलेंस और वरिष्ठ दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे. वहीं, एक अधिकारी ने बताया, 'आग फर्नीचर बाजार तक ही सीमित रही और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.’

फर्नीचर की कई दुकानें जलकर खाक

लकड़ी के गोदाम और फर्नीचर की दुकानें होने की वजह से आग तेजी से फैल गई. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम किया. कई घंटे बाद इस आग पर काबू पाया जा सका. इस भीषण आग की वजह से 20 से 25 फर्नीचर की दुकानें जलकर खाक हो गईं. दमकल विभाग ने इलाके में कूलिंग की प्रक्रिया भी की.

ये भी पढ़ें: Mumbai Fire: मुंबई में ओशिवारा मार्केट में लगी भीषण आग, कई फर्नीचर की दुकानें जलकर खाक, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
'पेट्रोल पंप से उन गाड़ियों को नहीं मिले पेट्रोल जो...', सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या कहा?
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
Xप्लेन: एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?
एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
सलमान खुर्शीद का बाबरी विध्वंस पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकारें कई बार ऐसे फैसले...'
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget