एक्सप्लोरर

पद का दुरुपयोग कर करोड़ों की धोखाधड़ी, जमीन घोटाले में इस मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार

रियल एस्टेट कंपनी घोटाले को लेकर मुंबई क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के चचेरे भाई राजेंद्र लोढ़ा को गिरफ्तार किया है और अब 23 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.

मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा के चचेरे भाई राजेंद्र लोढ़ा को गिरफ्तार कर लिया है. राजेंद्र लोढ़ा, लोढ़ा डेवलेपर्स के पूर्व डायरेक्टर रह चुके हैं, उन्हें 85 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है. मुंबई के वर्ली इलाके से उन्हें गिरफ्तार किया गया और फिर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 23 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. मुंबई की नामी रियल एस्टेट कंपनी लोढ़ा डेवलपर्स लिमिटेड में बड़े पैमाने पर आर्थिक घोटाले का खुलासा हुआ है. 

आरोप है कि सितंबर 2013 से लेकर 18 अगस्त 2025 तक निदेशक पद पर रहते हुए राजेंद्र लोढ़ा ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया. कंपनी ने उन्हें केवल जमीन अधिग्रहण का अधिकार दिया था, लेकिन बिक्री का कोई अधिकार नहीं था. इसके बावजूद, उन्होंने कंपनी के साथ विश्वासघात करते हुए अपने बेटे साहिल लोढ़ा, उषा प्रॉपर्टीज के भरत नरसाना, नितिन वडोर और रितेश नरसाना के साथ संगनमत कर कंपनी की आधिकारिक जमीन और TDR कम दामों में बेच दी.

जांच में हुआ बड़ा खुलासा

जांच में सामने आया है कि राजेंद्र लोढ़ा ने ऐसी जमीनें भी बेचीं, जो वास्तव में राजाराम पाटिल और निलेश अग्रवाल नाम के शख्स के कब्जे में भी नहीं थीं. कंपनी को यह विश्वास दिलाया गया कि जमीन उनके अधिकार में है और इस आधार पर उनसे भारी रकम और फ्लैट अदा करवाए गए. 

इस धोखाधड़ी से आरोपी पक्ष को करोड़ों का फायदा हुआ, जबकि कंपनी को लगभग 85 करोड़ रूपये का नुकसान झेलना पड़ा. इस पूरे घोटाले में कंपनी की कर्मचारी श्रीमती निशा मेनन, श्रीमती नेहा देसाई, अमित कांबले तथा विक्रेता सुजीतकुमार जीतप्रताप सिंह और विनोद पाटिल की भी भूमिका सामने आई है. 

कंपनी के निदेशकों को धमकी

बताया जा रहा है कि इन सबने समय-समय पर आरोपियों की मदद की. इतना ही नहीं, कंपनी के निदेशकों को धमकी भी दी गई कि उन्हें जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा. शिकायतकर्ता ने अपने बयान के साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी पेश किए हैं. 

इनमें पावर ऑफ अटॉर्नी, अभिषेक लोढ़ा का ईमेल, नितलस गांव की जमीन का MOU, करारनामे और इस्तीफे की कॉपी समेत कई प्रमाण शामिल हैं. इन सबूतों के आधार पर अब पुलिस और जांच एजेंसियों से आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है.

ये भी पढ़ें:- कई आदेशों के बाद भी पराली जलाना बंद न होने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- 'किसानों को दंड देने की व्यवस्था बनाने पर हो विचार'

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब चुना जाएगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामने आ गई तारीख, कौन-कौन होगा प्रस्तावक?
कब चुना जाएगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामने आ गई तारीख, कौन-कौन होगा प्रस्तावक?
बिहार में कंडक्टर लाइसेंस के लिए बदली योग्यता, 739 पदों के लिए नौकरी, नीतीश कैबिनेट के अहम फैसले
बिहार में कंडक्टर लाइसेंस के लिए बदली योग्यता, 739 पदों के लिए नौकरी, नीतीश कैबिनेट के अहम फैसले
'मैं जो चाहूं, वो करूं!' ट्रंप के फैसलों पर भड़का चीन, AI वीडियो जारी कर उड़ाया भयंकर मजाक
'मैं जो चाहूं, वो करूं!' ट्रंप के फैसलों पर भड़का चीन, AI वीडियो जारी कर उड़ाया भयंकर मजाक
IND vs NZ: डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका

वीडियोज

Budget 2026-27: Mining Policy से बदलेगा India का Manufacturing Game? | Paisa Live
7 करोड़ की ज़मीन बनी 203 करोड़ | Amitabh Bachchan की Property Deal ने सबको चौंकाया | Paisa Live
Puducherry में बीच सड़क धू-धूकर जली बस, आग लगते ही मचा हड़कंप | Delhi Weather | Breaking
KGMU Dharmantaran Case : काजी ने किया खेल अब तलाश में जुटी पुलिस, मेडिकल कॉलेज ने जारी किया नोटिस
Share Market में भूचाल | 2800 अंक टूटा Sensex, Investors क्यों डर गए? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब चुना जाएगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामने आ गई तारीख, कौन-कौन होगा प्रस्तावक?
कब चुना जाएगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, सामने आ गई तारीख, कौन-कौन होगा प्रस्तावक?
बिहार में कंडक्टर लाइसेंस के लिए बदली योग्यता, 739 पदों के लिए नौकरी, नीतीश कैबिनेट के अहम फैसले
बिहार में कंडक्टर लाइसेंस के लिए बदली योग्यता, 739 पदों के लिए नौकरी, नीतीश कैबिनेट के अहम फैसले
'मैं जो चाहूं, वो करूं!' ट्रंप के फैसलों पर भड़का चीन, AI वीडियो जारी कर उड़ाया भयंकर मजाक
'मैं जो चाहूं, वो करूं!' ट्रंप के फैसलों पर भड़का चीन, AI वीडियो जारी कर उड़ाया भयंकर मजाक
IND vs NZ: डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
डेब्यू अलर्ट! दूसरे वनडे में बदलेगी टीम इंडिया की तस्वीर, अर्शदीप सिंह होंगे बाहर, इस नए चेहरे को मिलेगा मौका
रिलीज से पहले ही यश की 'टॉक्सिक' पर आई आंच, टीजर को लेकर हुआ ये बवाल
रिलीज से पहले ही यश की 'टॉक्सिक' पर आई आंच, टीजर को लेकर हुआ ये बवाल
CUET PG का फॉर्म भरने की लास्ट डेट कल, फटाफट करें रजिस्ट्रेशन; यहां हैं जरूरी डिटेल्स
CUET PG का फॉर्म भरने की लास्ट डेट कल, फटाफट करें रजिस्ट्रेशन; यहां हैं जरूरी डिटेल्स
Health Gadgets: 2026 में जिंदगी बदल देंगे ये गैजेट्स, सेहत की दुनिया में ला देंगे क्रांति
2026 में जिंदगी बदल देंगे ये गैजेट्स, सेहत की दुनिया में ला देंगे क्रांति
क्या बिना नॉक किए होटल रूम में नहीं घुस सकता वेटर, जानें कितनी मिलती है सजा?
क्या बिना नॉक किए होटल रूम में नहीं घुस सकता वेटर, जानें कितनी मिलती है सजा?
Embed widget