एक्सप्लोरर

कोस्टल रोड परियोजना को हरी झंडी, ट्रैफिक जाम से मुंबई को मिलेगी राहत

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे ने फैसले का स्वागत किया है. इस कोस्टल रोड के बन जाने से प्रतिदिन करीब 1,30,000 वाहन इसका इस्तेमाल कर सकेंगे.

मुंबई: मुंबई की कोस्टल रोड परियोजना शहर के पश्चिमी भाग में समुद्र के किनारे समुद्र को पाटकर बनाई जाने वाली सड़क परियोजना है. कोस्टल रोड लगभग 29.2 किलोमीटर का लंबा फ्रीवे होगा जो आठ लेन का बना होगा. यह मुंबई के दक्षिण छोर को उत्तर के छोर से जोड़ेगा. इस कोस्टल रोड की शुरुआत दक्षिण मुंबई के मरीन लाइन से उत्तर मुम्बई के कांदिवली इलाके तक होगी. इस कोस्टल परियोजना का कुल खर्च करीब 12,000 करोड़ रुपये आंका गया है. पहले चरण में प्रिंसेस स्ट्रीट फ्लाईओवर से लेकर वर्ली इलाके तक इसका निर्माण होगा जिसकी दूरी करीब 10 किलोमीटर की है. यह काम साल 2022 तक पूरा करना है. जबकि दूसरे चरण में बांद्रा से कांदिवली तक का काम पूरा किया जाएगा. पहले हिस्से का काम बीएमसी तो दूसरे हिस्से का काम MMRDA करेगी.

क्यों जरूरी है कोस्टल रोड?

मुम्बई की आबादी 2 करोड़ से अधिक है. सिर्फ मुम्बई में रजिस्टर्ड वाहनों की संख्या 25 लाख के करीब है. स्टेट ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री के मुताबिक मुंबई के एक किलोमीटर के दायरे में 510 प्राइवेट कार आती हैं. हम बात सिर्फ मुम्बई के वाहनों की कर रहे हैं इसमें मुम्बई से सटे इलाके या बाहर से आने वाले वाहन शामिल नहीं हैं. इस कोस्टल रोड के बन जाने से प्रतिदिन करीब 1,30,000 वाहन इसका इस्तेमाल कर सकेंगे. दक्षिण मुंबई से उत्तर मुंबई में पहुंचने के लिए लगने वाला समय ढाई घंटे से कम होकर 40 मिनट का हो जाएगा. लगभग 34 किलोमीटर की यह कोस्टल रोड टोल फ्री होगी.

पर्यावरण को नुकसान का दावा

दरअसल, इस योजना के तहत समुद्री किनारों को मिट्टी से पाटा जाना था ताकि वहां सड़क बन सके, लेकिन कोली समुदाय सहित पर्यावरणविद भी इसके खिलाफ हो गये. कोली समाज यानी मछुआरों का कहना था कि मिट्टी पाटने से उनकी जीविका पर असर पड़ेगा. इसके बाद इस योजना के खिलाफ कई सारी याचिका कोर्ट में दाखिल की गयीं. बॉम्बे हाई कोर्ट ने कोस्टल परियोजना के कई खामियों को उजागर करते हुए काम पर रोक लगा दी. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मुंबई हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें हाई कोर्ट ने कोस्टल रोड के दक्षिणी हिस्से में सीआरजेड कानून के तहत मिली मंजूरी में खामियों को इंगित करते हुए इसके काम पर रोक लगा दी थी. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राज्य सरकार और बीएमसी को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यातायात की समस्या को देखते हुए मुंबई में नया विकल्प समय की जरूरत है. इसीलिए सिर्फ कोस्टल रोड के काम को अनुमति दी जा रही है. परियोजना के पास अन्य कोई विकास कार्य शुरू नहीं करें.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे ने फैसले का स्वागत किया है. देवेंद्र फडणवीस ने कहा की इस प्रोजेक्ट के लिए 5 साल तक मेहनत की, सभी जरूरी इजाज़त हसिल की. अब उद्धव ठाकरे की सरकार स्टे अथॉरिटी के तौर पर काम ना करे. आदित्य ठाकरे ने इसे अपने पिता और सीएम उद्धव ठाकरे का ड्रीम प्रोजेक्ट बता दिया.

यह भी पढ़ें-

पांच उपमुख्यमंत्रियों के बाद अब तीन राजधानियों का नया रिकॉर्ड बनाएंगे आंध्र के सीएम जगनमोहन रेड्डी

महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' पर संग्राम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
आंदोलन खत्म होने के क्या हैं रास्ते? इन 4 मुद्दों पर सहमति से बन सकती है बात
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
कॉकरोच जनता पार्टी के अल्टीमेटम के आगे झुकी सरकार! कहा- 'जब चाहेंगे, तब बातचीत के लिए तैयार'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे सभी

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget