एक्सप्लोरर

मुंबई: लोकल ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, ब्रिज गिरता देख लगाई इमरजेंसी ब्रेक

सुबह सात बजे गोखले ब्रिज का एक हिस्सा जब गिरा उससे कुछ ही दूरी पर एक लोकल ट्रेन गुजर रही थी. हालांकि समय रहते ट्रेन के ड्राइवर की नजर रेलवे ट्रैक पर गिर रहे मलबे पर पड़ी और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी.

मुंबई: अंधेरी रेलवे स्टेशन के पास आज बड़ा हादसा टल गया. सुबह सात बजे गोखले ब्रिज का एक हिस्सा जब गिरा उससे कुछ ही दूरी पर एक लोकल ट्रेन गुजर रही थी. हालांकि समय रहते ट्रेन के ड्राइवर की नजर रेलवे ट्रैक पर गिर रहे मलबे पर पड़ी और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी. ट्रेन ड्राइवर चंद्रकांत सावंत ने हादसा टलने के बाद कहा कि हमने सिर्फ अपना काम किया है. सेना में रह चुके चंद्रकांत ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि ट्रेन जब आगे बढ़ रही थी तभी ब्रिज के हिस्से को गिरते देखा और इमरजेंसी ब्रेक लगाई.

आपको बता दें कि अंधेरी रेलवे स्टेशन पश्चिम रेलवे ट्रैक के दायरे में आता है. जो सबसे व्यस्त लाइन में से एक है. सुबह करीब साढ़े सात बजे ब्रिज का एक हिस्सा रेलवे ट्रैक पर गिरा. जिसके बाद से ट्रैक पर पूरी तरह ट्रेनों की आवाजादी बंद है. हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं. हादसे की वजह भारी बारिश बताई जा रही है. मुंबई में कल रात से ही झमाझम बारिश हो रही है. बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में भारी जाम लगा हुआ है.

सड़क पर गड्ढों की वजह से हर साल देश को होता है 823 करोड़ का नुकसान

अंधेरी पूर्व को अंधेरी पश्चिम से जोड़ने वाले फुटओवर ब्रिज का स्लैब गिरने की घटना के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जांच के आदेश दे दिए. गोयल ने ट्वीट कर कहा, "ओवरब्रिज का एक हिस्सा अंधेरी स्टेशन के पास ट्रैक पर गिर गया, जिससे रेल यातायात बाधित हुआ है. अधिकारियों को अन्य विभागों के साथ मिलकर हालात दुरुस्त करने और यातायात बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं. मैंने रेल सुरक्षा आयुक्त को भी जांच के आदेश दिए हैं."

गुजरात: कांग्रेस को लगा झटका, BJP में शामिल होंगे कोली समाज के बड़े  नेता कुंवरजी बावलिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget