एक्सप्लोरर

Viral Video: गलत टर्मिनल पर पहुंचने के बाद शख्स ने PM Modi पर मढ़ दिया सारा दोष, ट्विटर यूजर्स ने लिए मजे, एयरलाइन ने कही ये बात

Mumbai एयरपोर्ट से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने सिर्फ गलत टर्मिनल पर पहुंचने के लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहरा दिया. इस पर ट्विटर यूजर्स ने शख्स की क्लास लगा दी.

Viral Video: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में शख्स गलत टर्मिनल में पहुंच जाता है और इसके लिए वो सीधे तौर पर देश के प्रधानमंत्री, जी 20 समिट पर दोष मढ़ देता है. इस शख्स का वीडियो देख ट्विटर पर यूजर्स खूब कमेंट करते हैं और इसका मजाक भी उड़ाते हैं. इस बीच एयरलाइन कंपनी भी शख्स को जवाब देती है.

दरअसल, उज्ज्वल त्रिवेदी नाम के व्यक्ति ने अपने वीडियो में कहा कि वो मुंबई से बेंगलुरु की यात्रा कर रहा था और उसके 'टिकट' में लिखा था कि उसका प्लेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरेगा. बुधवार सुबह जब वो वहां पहुंचा तो उसे कहा गया कि विमान डोमेस्टिक टर्मिनल से जाएगा. अपने वीडियो में वो कहता है कि वो सुबह से परेशान हो रहा है. उसने वीडियो में अपने टिकट को भी दिखाया.

एयरलाइन ने क्या कहा?

इसके बाद, ट्विटर यूजर्स ने फ्लाइंट नंबर और डिटेल को स्कैन किया तो पता चला कि बोर्डिंग पास और टिकट में लिखा है कि उसकी फ्लाइट T1 टर्मिनल से थी. Akasa Air ने ट्वीट किया, "हाय उज्ज्वल, आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है, हम आपको बताना चाहते हैं कि हमारे आधिकारिक ई-टिकट और बोर्डिंग पास पर टर्मिनल की सही जानकारी उपलब्ध है."

शख्स ने वीडियो में क्या बोला?

इसके बाद ट्विटर यूजर्स ने उज्जवल त्रिवेदी का मजाक बनाना शुरू कर दिया. इसके पीछे एक वजह थी कि उसने अपने वीडियो में गुस्से में आकर पीएम मोदी और जी 20 समिट का जिक्र किया था. उज्जवल ने वीडियो में कहा, "इन मुद्दों के बारे में कौन बात करेगा? हमारे पीएम छोटी-छोटी बातों का श्रेय लेने आते हैं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि आम लोगों को कैसे परेशान किया जा रहा है. मैं अकासा एयर हेल्पडेस्क पर गया और वो भी यह नहीं बता सके कि टिकट पर टर्मिनल की जानकारी क्यों नहीं थी."

यूजर्स ने लगा दी क्लास

उज्जवल के इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट किए. वहीं कुछ लोगों ने शख्स को सुझाव भी दिया. यूजर्स ने कहा, "वो टर्मिनल का पता लगाने के लिए अपने फ्लाइंट नंबर को गूगल कर सकते हैं." उज्जवल ने इस पूरी घटना के बाद एक और वीडियो पोस्ट किया. उसने कहा, "कई लोगों ने मुझे ट्रोल किया और पूछा कि मैंने पीएम मोदी का नाम क्यों लिया, लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि चीजों को पेश करने का एक तरीका होता है. जब मैं देश के बारे में कुछ बता रहा हूं, तो मैं चाहता हूं कि सत्ता में बैठे लोग इस बात के बारे में जानें."

ये भी पढ़ें-

Maharashtra Politics: 'क्यों लगा था राष्ट्रपति शासन, ये भी बताएं,' शरद पवार के बयान पर देवेंद्र फडणवीस का रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget