एक्सप्लोरर

Mumbai Drug Smuggling: मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, तीन भारतीय गिरफ्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 8.6 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया और तीन भारतीय यात्रियों को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया.

Mumbai Drug Smuggling: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMI) पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8.6 करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया है. यह कार्रवाई मुंबई कस्टम्स ज़ोन-III के अधिकारियों की तरफ से 2 और 3 जून को दो अलग-अलग मामलों में की गई.

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में तीन भारतीय यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है. दो यात्री 3 जून को बैंकॉक से फ्लाइट नंबर SL218 से मुंबई पहुंचे थे, जबकि एक अन्य यात्री फ्लाइट नंबर VZ760 से आया था. कस्टम अधिकारियों ने तीनों को संदिग्ध व्यवहार के चलते रोका और पूछताछ की.

पूछताछ के दौरान यात्रियों में घबराहट और बेचैनी 
पूछताछ के दौरान यात्रियों में घबराहट और बेचैनी देखने को मिली, जिसके बाद उनके सामान की गहन तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान अधिकारियों को कुल 8.6 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा मिला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाज़ार में अनुमानित कीमत लगभग ₹8.6 करोड़ बताई जा रही है.

मुंबई एयरपोर्ट पर नशीली दवाओं की तस्करी
अधिकारियों ने तीनों यात्रियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज़ एक्ट, 1985 (NDPS Act) के तहत गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल आगे की जांच जारी है. मुंबई एयरपोर्ट पर नशीली दवाओं की तस्करी रोकने के लिए कस्टम विभाग की तरफ से यह एक और अहम सफलता मानी जा रही है.

8 करोड़ की कोकीन जब्त 
आज से लगभग 10  दिन पहले ही मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने करीब 8 करोड़ की कोकीन जब्त की थी. इस मामले में उन्होंने एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया था. उनसके पास से पाई गई कोकिन लगभग 866 ग्राम थी. वह यूआर430 फ्लाइट से 24 मई को मुंबई पहुंचा था. अधिकारियों को विदेशी नागरिक की हरकतें संदिग्ध लगी. इसके बाद उन्होंने उसकी गहन जांच की. जांच में जो सामने आया वह वाकई काफी चौंकाने वाला था. उसने कई पीले रंग की गोलियां निगली थीं. बाद में डॉक्टरों की निगरानी में उसके शरीर के अंदर से  866 ग्राम कोकिन के अलग-अलग पैकेट निकले.
 
मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXCLUSIVE: 'आजकल अखिलेश यादव ने टोपी पहनना...', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने ये क्या कहा, ममता बनर्जी पर भी किया वार
EXCLUSIVE: 'आजकल अखिलेश यादव ने टोपी पहनना...', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने ये क्या कहा, ममता बनर्जी पर भी किया वार
Weather Updates: 44 डिग्री पारे के बीच 15 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी, जानें यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का मौसम
44 डिग्री पारे के बीच 15 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी, जानें यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का मौसम कैसा
बिना किराया बढ़ाए रेलवे ने कबाड़ बेचकर की 6000 करोड़ से ज्यादा की कमाई, खबर सुनकर उड़ जाएंगे होश
बिना किराया बढ़ाए रेलवे ने कबाड़ बेचकर की 6000 करोड़ से ज्यादा की कमाई, खबर सुनकर उड़ जाएंगे होश
मणिपुर में सड़कों पर मशाल लेकर उतरी सैकड़ों महिलाएं, NRC लागू करने की मांग, जानें पूरा मामला
मणिपुर में सड़कों पर मशाल लेकर उतरी सैकड़ों महिलाएं, NRC लागू करने की मांग, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: जहाजों पर हमला..भारत क्या देगा जवाब? | Iran Attack | Hormuz | Trump
Saas Bahu Aur Saazish: Vasudha की बेबसी! Karishma के इशारों पर Dev कर रहा torture, घर बना नर्क
Iran-US War: होर्मुज संकट पर अमेरिका का कड़ा रुख ! | Strait Of Hormuz | Trump
Iran US War Update: भारत को जंग में घसीटना..ईरान की चाल ? | Hormuz | Trump | Breaking | Khamenei
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शहबाज शरीफ का शुक्रिया, आपने...', 45 मिनट की फोन कॉल में ईरानी राष्ट्रपति ने क्यों पाकिस्तान की तारीफ में पढ़े कसीदे?
'शहबाज शरीफ का शुक्रिया, आपने...', 45 मिनट की फोन कॉल में ईरानी राष्ट्रपति ने क्यों पाकिस्तान की तारीफ में पढ़े कसीदे?
जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा आबकारी नीति मामले से खुद को अलग करेंगी या नहीं? 4.30 बजे आएगा फैसला
जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा आबकारी नीति मामले से खुद को अलग करेंगी या नहीं? 4.30 बजे आएगा फैसला
EXCLUSIVE: 'आजकल अखिलेश यादव ने टोपी पहनना...', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने ये क्या कहा, ममता बनर्जी पर भी किया वार
EXCLUSIVE: 'आजकल अखिलेश यादव ने टोपी पहनना...', BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने ये क्या कहा, ममता बनर्जी पर भी किया वार
KL Rahul ने प्राइवेट तरीके से किया बर्थडे सेलिब्रेट, वाइफ अथिया शेट्टी संग दिखी क्यूट बॉन्डिंग, बोले-'हर चीज के लिए ग्रेटफुल हूं'
KL Rahul ने प्राइवेट तरीके से किया बर्थडे सेलिब्रेट, वाइफ अथिया शेट्टी संग दिखी क्यूट बॉन्डिंग
GT VS MI: गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखिए
GT VS MI: गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखिए
Iran-US War: 'पाकिस्तान अमेरिका के लिए शर्मनाक और खतरनाक, भारत ज्यादा...', अमेरिकी एक्सपर्ट्स की ट्रंप को चेतावनी
'पाकिस्तान अमेरिका के लिए शर्मनाक और खतरनाक, भारत ज्यादा...', अमेरिकी एक्सपर्ट्स की ट्रंप को चेतावनी
Relationship Tips: झगड़े में पार्टनर से न कहें ये 4 बातें, हमेशा के लिए टूट सकता है आपका रिश्ता
झगड़े में पार्टनर से न कहें ये 4 बातें, हमेशा के लिए टूट सकता है आपका रिश्ता
Bike Care Tips: क्या पंक्चर के बाद बाइक चलाना सेफ है, जानिए कितने किलोमीटर तक चला सकते हैं?
क्या पंक्चर के बाद बाइक चलाना सेफ है, जानिए कितने किलोमीटर तक चला सकते हैं?
Embed widget