एक्सप्लोरर

मुंबई: दीवार के झगड़े में शख्स ने 13 साल के लड़के की अपहरण के बाद की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. यह हत्या मात्र एक दीवार के झगड़े को लेकर की गई.मृतक के परिवार का आरोपी के साथ एक दीवार को लेकर झगड़ा हुआ था.

मुंबई: मुंबई के मलाड के मालवानी इलाके में 13 साल के एक लड़के की अपहरण कर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है. मुंबई के उपनगर गोरेगांव की आरे कालोनी में रहने वाले 13 साल के लड़के का अपहरण कर मालवणी के जंगल मे उसका सिर शरीर से अलग कर बेरहमी से हत्या करने वाले युवक को मालवणी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है. यह हत्या मात्र एक दीवार के झगड़े को लेकर की गई.

मालवणी पुलिस को 17 जुलाई को साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि धारवाली गांव के पास के जंगल मे एक लाश पड़ी है, जिसका सिर धड़ से अलग किया गया है. खबर मिलते ही मालवणी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और लड़के के परिजन की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका पता नहीं चल रहा था.

मुंबई पुलिस के जोनल डीसीपी विशाल ठाकुर ने बताया की, पुलिस ने लड़के के कपड़े का वर्णन, चप्पल और फोटो सभी पुलिस स्टेशनों में भेज दी. पुलिस को पता चला कि इस वर्णन का एक 13 साल का लड़का गोरेगांव के आरे कालोनी से लापता है, जिसकी शिकायत आरे पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है.

मालवणी पुलिस अधिक जांच के लिए आरे पुलिस स्टेशन पहुंची. जांच में पता चला की 13 साल का विद्यासागर यादव नाम का यही लड़का लापता हुआ था, जिसकी हत्या हुई है.

मुंबई पुलिस के जोनल डीसीपी विशाल ठाकुर ने बताया की मालवानी पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला कि विद्यासागर कमलेश यादव के परिवार का पड़ोस में रहने वाले करन बीरबल बहादुर (23 वर्ष) से एक दीवार को लेकर झगड़ा हुआ था. पुलिस ने जब करन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वह बदला लेने के इरादे से विद्यासागर को मालवणी के जंगल मे ऑटोरिक्शा में बिठाकर ले गया था और उसका सिर धारदार हथियार से अलग कर दिया और लाश को झाड़ियों में छिपाकर घर चला गया .

यह भी पढ़ें:

यूपी आत्मदाह मामले में AIMIM का नेता गिरफ्तार, जानें अबतक इस मामले में क्या-क्या कार्रवाई हुई है 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
'तोड़ा भरोसा...'सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक
सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक, बोले- 'तोड़ा भरोसा'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Embed widget