एक्सप्लोरर

यूपी आत्मदाह मामले में AIMIM का नेता गिरफ्तार, जानें अबतक इस मामले में क्या-क्या कार्रवाई हुई है

इस मामले में कांग्रेस नेता अनूप पटेल समेत चार लोगों पर एफआईआर भी दर्ज की गई. वहीं, तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

अमेठी/लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के सामने दो महिलाओं के आत्मदाह की कोशिश के मामले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता कदीर खान को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले इस मामले में कांग्रेस नेता अनूप पटेल समेत तीन लोगों पर एफआईआर भी दर्ज की गई. वहीं, तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

तीन पुलिस कर्मी भी निलंबित

इस मामले में अमेठी के जामो थाने के प्रभारी निरीक्षक सहित तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. लखनऊ में कांग्रेस नेता और एमआईएम नेता समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. भूमि विवाद के मामले में पुलिस की ओर से कथित तौर पर कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में शुक्रवार को साफिया नाम की महिला और उसकी बेटी गुड़िया ने लोकभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था.

नाली को लेकर था कोई विवाद

जिलाधिकारी अरूण कुमार और पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने बताया कि कि साफिया का उसके पड़ोसी से नाली को लेकर कोई विवाद था. इस मामले में नौ जुलाई को मारपीट भी हुई थी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की थी. गर्ग ने बताया कि गुड़िया (55 वर्ष) और उसकी मां ने आत्मदाह के प्रयास से संबंधित कोई पत्र नहीं दिया था और न ही खुफिया विभाग के पास इसकी कोई जानकारी थी.

एएसपी को सौंपी गई जांच

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना प्रभारी जामो रतन सिंह, एक उप निरीक्षक एवं एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है. मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) को सौंपी गयी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे ने लखनऊ में पत्रकारों को बताया, ‘‘ऐसी जानकारी मिली है कि यह पूरी घटना प्रथम दष्ट्या एक साजिश है, जिसके तहत महिला को कुछ लोगों ने इस काम के लिये उकसाया.' उन्होंने बताया कि थाना हजरतगंज में इस मामले में एमआईएम नेता कदीर खान और कांग्रेस नेता अनूप पटेल, आसमा नामक महिला और सुल्तान नामक पुरुष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

अनूप पटेल ने महिलाओं को आग लगाने के लिए उकसाया- पांडे

पांडे ने बताया कि इन दोनों महिलाओं से कहा गया था कि वे लखनऊ आएंगी, तो उनकी मांग सुर्खियों में आएगी. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास इस बात के सबूत हैं कि ये लोग उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में अनूप पटेल से मिले. इस संबंध में लखनऊ के एक मीडिया कर्मी से संपर्क किया गया. मीडियाकर्मी ने इस बात की पुष्टि की है कि उससे इस मामले को सुर्खियों में लाने को कहा गया था. सबूतों के अनुसार अनूप पटेल ने इन दोनो मां-बेटी को आग लगाने के लिये उकसाया.’’

मां करीब 90 प्रतिशत जली, हालत गंभीर

इस बीच, श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के अधीक्षक आशुतोष दुबे ने शनिवार को बताया कि मां करीब 90 प्रतिशत जल गयी है और उनकी हालत गंभीर है, जबकि बेटी 15 प्रतिशत जली है और उनकी हालत स्थिर है. मां को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है.

यह भी पढ़ें-

राजस्थान संकट पर पहली बार आया वसुंधरा राजे का बयान, कहा- कांग्रेस की कलह का खामियाजा लोग भुगत रहे

ABP News Exclusive: एक बार फिर आईसीजे की चौखट पर पहुंचेगी कुलभूषण जाधव मामले की कानूनी लड़ाई!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
वियतनाम से 15 भारतीय नागरिकों के शव लेकर मुंबई पहुंचा विमान, नाव डूबने से गई थी जान
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
वनडे क्रिकेट को 40 ओवर का बनाने पर शुभमन गिल ने दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'इससे तो अच्छा है कि...'
Dhamaal 4 BO Day 4: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget