एक्सप्लोरर

ताबड़तोड़ आतंकी हमलों से कांपा कश्मीर, एक CRPF अफसर, 13 जवान घायल

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में बीती रात ताबड़तोड़ आतंकी हमलों से कश्मीर घाटी कांप उठी. आतंकियों ने कल कश्मीर में 6 हमले ग्रेनेड से किए, जिसमें 13 जवान घायल हुए हैं. आतंकियों की तलाश में रात भर से सर्च ऑपरेशन चल रहा है. जम्मू-कश्मीर में कल हुए हमलों के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ- DGP एसपी वैद्य जम्मू-कश्मीर में कल अलग-अलग जगह शाम साढ़े छह बजे से रात साढ़े 11 बजे तक आतंकियों ने सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के छह ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा जवान बुरी तरह जख्मी हुए हैं, जबकि अनंतनाग में हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज मुजफ्फऱ हुसैन के दो सुरक्षा गार्ड को आतंकियों ने गोली मार दी और चार हथियार छीन लिए. ताबड़तोड़ आतंकी हमलों से कांपा कश्मीर, एक CRPF अफसर, 13 जवान घायल आतंकियों की तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल, पडगामपोरा, पहलगाम के सरनाल, सोपोर के पाजलपुरा और अनंतनाग में सुरक्षाबलों और सेना के ठिकानों को निशाना बनाया. पांच घंटे के अंदर हुए छह आतंकी हमलों के बाद पूरी कश्मीर घाटी में अलर्ट बढ़ा दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर आतंकियों की तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. पहला हमला- पुलवामा जिले के त्राल में सीआरपीएफ कैंप के अंदर ग्रेनेड फेंका. हमले में नौ जवान और एक अफसर घायल हो गया. दूसरा हमला- पुलवामा जिले के पडगामपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड से हमला हुआ. हालांकि इस हमले में किसी नुकसान की खबर नहीं है. तीसरा हमला- पुलवामा में रात नौ बजे पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंका. इस दौरान करीब 15 मिनट तक पुलिस और आतंकियों के बीच फायरिंग होती रही. चौथा हमला- पहलगाम के सरनाल में सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया गया. हालांकि इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ. पांचवां हमला- सोपोर के पाजलपुरा में सेना के कैंप पर ग्रेनेड से हमला. इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है. छठा हमला- त्राल में सेना के 42 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया गया. जिसके बाद दोनों तरफ से जवाबी फायरिंग की गई. हालांकि किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है. अनंतनाग में हथियार छीने अनंतनाग में रिटायर्ड जज के दो गार्ड को गोली मारकर उनकी चार राइफलें छीन ली गईं. इस हमले के बाद जज के दोनों गार्ड बुरी तरह घायल हो गए हैं. सभी आतंकी हमलों में घायल जवानों औऱ सीआरपीएफ अफसर को श्रीनगर में सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है. ताबड़तोड़ आतंकी हमलों से कांपा कश्मीर, एक CRPF अफसर, 13 जवान घायल गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय जम्मू-कश्मीर के संपर्क में जम्मू-कश्मीर में हुए ताबड़तोड़ आतंकी हमलों ने श्रीनगर से लेकर दिल्ली तक खलबली मचा दी है. गृह मंत्रालय औऱ रक्षा मंत्रालय के अधिकारी लगातार सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संपर्क में हैं. सीआरपीएफ के डीजी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी से पल-पल की जानकारी ली जा रही है. सेना को सीआरपीएफ और पुलिस की पूरी मदद करने को कहा गया है. हथियार छीनने की घटना की जिम्मेदारी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने ली है. जबकि त्राल औऱ अवंतीपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन अल उमर मुजाहिदीन औऱ जैश-ए-मोहम्मद ने ली है. बढ़ गई है सुरक्षाबलों की चिंता आतंकियों ने जिस तरह पूरे दक्षिणी और उत्तरी कश्मीर को निशाना बनाया है, उससे सुरक्षाबलों की चिंता बढ़ गई है. सबसे ज्यादा चिंता की बात पहलगाम के सरनाल में सीआरपीएफ कैंप पर हुए आतंकी हमले को लेकर है. पहलगाम में अमरनाथ यात्रा का बेस कैंप है. जहां यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. 29 जून से 40 दिन की अमरनाथ शुरू हो रही है. मुस्तैद सुरक्षाबलों ने वक्त रहते आतंकियों के खतरनाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है. खुफिया एजेंसियों को अंदेशा था कि कल रमजान के 17वें रोजे के दिन इस्लाम की पहली लड़ाई की सालगिरह पर आतंकी बड़े हमले कर सकते हैं. जिस तरह धर्म का नाम बदनाम कर आतंकी एकजुट हो रहे हैं, उसका मुंहतोड़ जवाब देना और इन आतंकियों का सिर कुचलना जरूरी हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'इनकी मंशा देश में आग लगाने की है'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'इनकी मंशा देश में आग लगाने की'
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget