एक्सप्लोरर

'टीशर्ट पहनकर कोई संन्यासी नहीं बन सकता...', राहुल गांधी पर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी का तंज

Rahul Gandhi T-shirt: बीजेपी नेता ने कहा, "राहुल गांधी ने तपस्या को मिशन नहीं बल्कि टीशर्ट का चलन बनाने की कोशिश की है."

Mukhtar Abbas Naqvi On Rahul Gandhi: देश में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. उधर राहुल गांधी अब भी टीशर्ट में भारत जोड़ो यात्रा के साथ चल रहे हैं. राहुल गांधी की टीशर्ट को लेकर राजनीति जारी है. अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने निशाना साधा है. नकवी ने कहा, "टीशर्ट पहनकर कोई संन्यासी नहीं बन सकता है." 

नकवी ने राहुल गांधी की टीशर्ट पर तंज कसते हुए कहा, "राहुल गांधी ने तपस्या को मिशन नहीं बल्कि टीशर्ट का चलन बनाने की कोशिश की है." आरएसएस पर राहुल गांधी के विवादित बयान पर भी बीजेपी नेता ने पलटवार किया. नकवी ने कहा कि राहुल गांधी को आरएसएस के बारे में जानकारी ही नहीं है. 

भारत जोड़ो यात्रा को फ्लॉप बताया

बीजेपी नेता ने कहा, "अधूरा ज्ञान अज्ञान से भी बड़ा होता है. इसका हाल अधजल गगरी छलकत जाए वाला है. कांग्रेस ने 50-60 सालों तक जो देश के साथ अन्याय किया है, वह कभी देश के लोग भूलेंगे नहीं." बीजेपी नेता ने भारत जोड़ो यात्रा को फ्लॉप बताते हुए कहा, "ना आप मोदी जी को डिफीट कर सकते हो और ना ही मोदी जी को लोगों के दिलों से डिलीट कर सकते हो. खुशफहमी में कोई बुराई नहीं है बस गलतफहमी नहीं होनी चाहिए."

BJP-RSS पर फिर बरसे राहुल गांधी

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा अब पंजाब पहुंच चुकी है. पंजाब में राहुल गांधी ने एक बार फिर से बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता ने बीजेपी-आरएसएस पर देश को तोड़ने क आरोप लगाया. पंजाब में राहुल गांधी ने कहा, "देश में नफरत का माहौल बना दिया गया है. बीजेपी और RSS के लोग देश को बांट रहे हैं. ये लोग एक धर्म को दूसरे धर्म के खिलाफ, एक जाति को दूसरी जाति के खिलाफ, एक भाषा को दूसरी भाषा के खिलाफ खड़ा करने का काम कर रहे हैं और इन्होंने देश का माहौल खराब कर दिया है."

राहुल की टीशर्ट पर बाबा रामदेव का तंज

वहीं योग गुरु बाबा रामदेव ने भी राहुल गांधी की टीशर्ट पर निशाना साधा. बाबा रामदेव ने कहा, "राहुल गांधी ने टी-शर्ट के अंदर इनर पहनी हुई है इसलिए उन्हें ठंड नहीं लगती. हमने तो जीवन भर ठंड हो या गर्मी सिर्फ दो ही कपड़े पहने हैं." भारत जोड़ो यात्रा पर उन्होंने कहा, "इस यात्रा के माध्यम से वह अपनी खोई हुई राजनीतिक विरासत पाने की कोशिश कर रहे हैं. भारत तपस्वियों, पुजारियों, ब्राह्मणों, दलितों सबका देश है. राजनीतिक लोग इन्हें बांटने का कार्य करते हैं. उनके हमदर्द बनते हैं और अपने आप को सही दिखाने के लिए दूसरों को नीचा दिखाते हैं." 

ये भी पढ़ें-जेपी नड्डा या कोई और… बीजेपी की कमान अबकी बार किसके हाथ? सबसे बड़ी पार्टी में अध्यक्ष का चुनाव लड़ना भी आसान नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
तेलंगाना में दोहरे हत्याकांड की आशंका, सूर्यपेट हाईवे के पास जोड़े का शव बरामद
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
ये उत्पीड़न क्यों? घर पहुंची पुलिस तो सौरभ दास का आया रिएक्शन, पूछा- परिवार को क्यों डरा रहे?
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget