एक्सप्लोरर

चिदंबरम की गिरफ्तारी पर बोले मुख्तार अब्बास नकवी- कांग्रेस भ्रष्टाचार को क्रांति में बदलने का प्रयास कर रही है

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार के मामले को क्रांति में बदलने का प्रयास कर रही है.

नई दिल्ली: आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम का समर्थन करने के लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को कहा कि विपक्षी पार्टी और उसका नेतृत्व ‘भ्रष्टाचार को क्रांति में बदलने’ का प्रयास कर रहे हैं.

वरिष्ठ बीजेपी नेता नकवी ने कहा, ‘‘कांग्रेस नकारात्मक सोच के साथ काम कर रही है. उन्होंने भ्रष्टाचार को क्रांति में बदलने का प्रयास किया है. यह पहली बार है कि भ्रष्टाचार क्रांति बन रहा है. अभी तक भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रांति होती थी, लेकिन कांग्रेस भ्रष्टाचार के पक्ष में क्रांति कर रही है.’’ मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘‘जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और अदालतें अपना काम करेंगी. परंतु काग्रेस पार्टी और इसके नेता भ्रष्टाचार को क्रांति में बदलने का प्रयास कर रहे हैं.’’

सीबीआई ने चिदंबरम को बुधवार की रात उनके आवास से गिरफ्तार किया. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने चिदंबरम के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा कि सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग करके पूर्व वित्त मंत्री को प्रताड़ित कर रही है.

चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को विरोधी नेताओं से व्यक्तिगत बदला लेने वाले विभाग के तौर पर बदल दिया गया है. सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि ‘डूबती हुई अर्थव्यवस्था’ को लेकर सवाल खड़े करने की वजह से चिदंबरम को प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
इमरान खान Vs आतिश अली तासीर: दोनों के मामले कैसे अलग, क्या हैं OCI का नियम
इमरान खान Vs आतिश अली तासीर: दोनों के मामले कैसे अलग, क्या हैं OCI का नियम
Explained: भारत में गरीबी घटी, मुश्किलें क्यों नहीं? 23 करोड़ के पास घर, टॉयलेट और पानी तक नहीं
भारत में गरीबी घटी, मुश्किलें क्यों नहीं? 23 करोड़ के पास घर, टॉयलेट और पानी तक नहीं
परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'
परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- 'हमारा...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget