एक्सप्लोरर

Amrit Udyan: मुगल गार्डन का नाम बदलने पर विपक्षी दलों ने उठाया सवाल, AIMIM बोली- क्या इससे बेरोजगारी खत्म हो जाएगी

Mughal Gardens: बीजेपी सरकार को निशाने पर लेते हुए AIMIM के स्‍पोक्‍सपर्सन वारिस पठान ने कहा कि क्या मुगल गार्डन और टीपू सुल्तान गार्डन का नाम बदलने से देश का विकास हो जाएगा, बेरोजगारी खत्म हो जाएगी?

Mughal Garden To Amrit Udyan: राजधानी दिल्‍ली में स्थित राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन अब अमृत उद्यान कहा जाएगा. केंद्र सरकार ने इसका नाम बदल दिया है. मुगल गार्डन का नाम बदलने पर लोगों की मिली-जुलीं प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग सरकार को निशाने पर ले रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं. मुगल गार्डन का नाम बदलना AIMIM के नेताओं को अच्‍छा नहीं लगा.

मुगल गार्डन का नाम बदलने पर AIMIM ने उठाया सवाल

AIMIM के स्‍पोक्‍सपर्सन वारिस पठान ने बीजेपी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा है कि क्या मुगल गार्डन और टीपू सुल्तान गार्डन का नाम बदलने से देश का विकास हो जाएगा, बेरोजगारी खत्म हो जाएगी? क्या पेट्रोल-डीजल के भाव में कमी आ जाएगी? वारिस पठान ने सरकार पर आरोप लगाते हुए आगे यह भी कहा, ''बीजेपी असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सिर्फ नामकरण की सियासत कर रही है. इसी तरह बीजेपी ने मुंबई के मलाड में टीपू सुल्तान गार्डन का नाम बदल दिया था''.

बता दें कि AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी हैं, जो कि हैदराबाद से सांसद हैं. वारिस पठान ओवैसी की ही पार्टी के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता हैं. पठान ने हाल में टीपू सुल्तान को महान बताया था और महाराष्‍ट्र में टीपू सुल्तान गार्डन का नाम बदलने पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था. बहरहाल, राजधानी दिल्‍ली में स्थित राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन का नाम बदलने के फैसले की कई कांग्रेस नेताओं ने भी निंदा की है.

कांग्रेस ने कहा- बच्चे का नाम पड़ोसी नहीं रखते

AIMIM की तरह ही कांग्रेस के एक नेता राशिद अल्वी ने मुगल गार्डन का नाम बदलने पर कहा, "बीजेपी सरकार की ये आदत है, शहरों का, सड़क का नाम बदलते हैं. अब गार्डन का भी बदल दिया." उन्‍होंने कहा, "मैं इसकी निंदा करता हूं. किसी और की बनाई हुई चीज का नाम बदलने का हक इनको नहीं है. अपने बच्चे का नाम पड़ोसी नहीं रखते. इसे विकास का नाम नहीं दिया जा सकता. अंग्रेजों के रखे हुए नाम को बदलना इतिहास नहीं है. नासमझ लोगों के हाथ में अब सरकार आ गई है."
बीजेपी सरकार पर आक्रोश जाहिर करते हुए अल्वी ने यह भी कहा, "अपना गार्डन बनाइए उसका नाम रखिए."

मौलवी साजिद राशिद ने भी फैसले का विरोध किया

मौलवी साजिद राशिद ने भी मुगल गार्डन का नाम बदलने का विरोध किया है. मौलवी साजिद राशिद ने मुगल गार्डन का नाम बदलना हिंदुओं को खुश करने वाला फैसला करार दिया. राशिद ने कहा, "हिंदुओं को खुश करने के लिए मुगल गार्डन का नाम बदल दिया. अगर सरकार को नाम ही बदलना था तो ये झूठे वादे न करते.'' उन्‍होंने कहा कि ऐसा ही चलता रहा तो मोदी को भी एक दिन महात्मा गांधी बना दिया जाएगा, और कोई समूह मोदी को ही राष्ट्रपति मान लेगा.

यह भी पढ़ें: फर्स्ट गार्डन ऑफ रिपब्लिक फिर मुगल गार्डन और अब है अमृत उद्यान, कुछ ऐसा रहा एक राजसी बाग का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget