एक्सप्लोरर

मुगल गार्डन का नाम बदलने को लेकर मुस्लिम मौलवी का बयान, 'मोदी को महात्मा गांधी बना दिया जाएगा'

Mughal Garden: मौलवी साजिद राशिद ने कहा कि ये बयान इसलिए दिए जा रहे हैं क्योंकि ये चाहते हैं कि कोई एक मुसलमान उठ कर कहे की हमें अलग कर दो और फिर ये हिन्दू राष्ट्र बना लें.

Mughal Garden: केंद्र की मोदी सरकार ने राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन का नाम बदल दिया है. आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर सरकार ने मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया है. अब नाम बदले जाने को लेकर प्रतिक्रयाएं सामने आ रही हैं. मुस्लिम मौलवी साजिद राशिद ने मुगल गार्डन का नाम बदलना हिंदुओं को खुश करने वाला फैसला करार दिया. 

मोदी को महात्मा गांधी बना दिया जाएगा...

साजिद राशिद ने कहा, "हिंदुओं को खुश करने के लिए मुगल गार्डन का नाम बदल दिया. मेरा मानना है कि अगर इस सरकार को नाम ही बदलना था तो ये झूठे वादे न करते, अगर ऐसा ही चलता रहा तो मोदी को महात्मा गांधी बना दिया जाएगा, कोई एक समूह मोदी को ही राष्ट्रपति मानने लगेंगे. ये नाम बदलने से अंदर का ही युद्ध शुरू हो जाएगा."  

और फिर ये हिन्दू राष्ट्र बना लेंगे- साजिद राशिद

उन्होंने आगे कहा, "योगी जी को देखिए वो एक कार्यक्रम में हिन्दू धर्म सनातन धर्म को राष्ट्र धर्म बोल देते हैं. ये कहना कि सनातन धर्म ही सबसे बड़ा धर्म है, ऐसा कह कर उन्होंने बहुत लोगों और वर्गों की तौहीन की है, क्योंकि सब तो सनातन धर्म नहीं मानते. कुछ समय पहले मोहन भागवत ने भी कहा था कि हम 1000 सालों से धर्म युद्ध में हैं. ये बयान इसलिए दिए जा रहे है क्योंकि ये चाहते हैं कि कोई एक मुसलमान उठ कर कहे कि हमें अलग कर दो और फिर ये हिन्दू राष्ट्र बना लें. ऐसा कह कर ये लोग ओवैसी जैसे लोगों को बना रहे हैं."

गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली में स्थित कई मुगल शासकों के नाम पर बनी सड़कों का भी नाम बदला गया है. इसी कड़ी में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम रोड किया गया था. राष्ट्रपति भवन की ओर से एक बयान में बताया गया है कि इस साल 31 जनवरी से 26 मार्च तक जनता के लिए अमृत उद्यान (मुगल गार्डन) खुला रहेगा. इसके बाद 28 मार्च को सिर्फ किसानों के लिए और 29 मार्च को दिव्यांगों के लिए ये गार्डन खोला जाएगा. इसके बाद 30 मार्च को पुलिस, सुरक्षा बल और सेना के परिवारों को गार्डन में एंट्री मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में कंझावला 2.0! कार ने मारी स्कूटी को टक्कर, बोनट पर फंसे शख्स को 350 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget