एक्सप्लोरर

MSP Committee Meeting: किसानों के प्रदर्शन के बीच MSP कमेटी की पहले दौर की हुई बैठक, 4 ग्रुप बनाए गए

Committee On MSP: कमेटी की अगली बैठक सितंबर में हैदराबाद में होगी. दूसरी दौर की बैठक में आज रखे गए मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी.

MSP Committee Meeting: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गठित विशेष कमेटी की सोमवार को पहली बैठक हुई. समिति के एक सदस्य ने जानकारी दी कि एमएसपी पर समिति ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए चार समूह बनाए हैं. पहली दौर की बैठक में समिति ने मूल्य श्रृंखला विकास और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए अनुसंधान के माध्यम से भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति के तहत क्षेत्र विस्तार के लिए कार्यक्रम और योजनाओं पर सुझाव दिए गए. प्राकृतिक खेती की प्रक्रियाओं और उत्पादों के लिए किसान हितैषी वैकल्पिक प्रमाणन और विपणन प्रणाली को सुनियोजित ढंग से लागू करने पर भी सुझाव रखे गए. 

बता दें कि, आज दिल्ली (Delhi) में किसानों ने एमएसपी लागू करने सहित कई मांगों को लेकर प्रदर्शन (Farmers Protest) भी किया है. पूर्व कृषि सचिव संजय अग्रवाल की अध्यक्षता वाली समिति की इस बैठक में एमएसपी को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने सहित अनिवार्य विषयों पर भी व्यापक चर्चा की गई. कमेटी की अगली बैठक सितंबर में हैदराबाद में होगी. पहले दौर की बातचीत में कमेटी का एजेंडा और मुख्य विषयों को बैठक में सभी पक्षों के सामने रखा गया. दूसरी दौर की बैठक में इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी. 

विचार-विमर्श के लिए चार समूह बनाए

समिति के सदस्य बिनोद आनंद ने बताया, "एक दिन के विचार-विमर्श के बाद, समिति ने तीन अनिवार्य विषयों पर चार उप-समूह या समितियां बनाने का फैसला किया." किसान समूह सीएनआरआई में महासचिव का प्रभार संभाल रहे आनंद ने कहा कि पहला समूह हिमालयी राज्यों के साथ-साथ फसल पद्धति और फसल विविधीकरण का अध्ययन करेगा और उन राज्यों में एमएसपी समर्थन कैसे सुनिश्चित किया जाएगा इस पर गौर करेगा. 

सूक्ष्म सिंचाई पर बना दूसरा समूह

आईआईएम-अहमदाबाद के सुखपाल सिंह की अध्यक्षता में सूक्ष्म सिंचाई को किसान केंद्रित बनाने के संबंध में अध्ययन करेगा. उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सूक्ष्म सिंचाई सरकारी सब्सिडी से संचालित होती है और समूह इस बात की जांच करेगा कि इसके लिए किसानों की मांग कैसे पैदा की जाए. तीसरा समूह राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज) के एक प्रतिनिधि के नेतृत्व में जैविक और प्राकृतिक खेती के तरीकों सहित 'शून्य बजट आधारित खेती' के संबंध में अध्ययन करेगा और किसानों में इसके लिए सहमति बनाएगा. 

समिति की अंतिम बैठक सितंबर के अंत में होगी

उन्होंने कहा कि चौथा समूह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के नेतृत्व में हैदराबाद स्थित सेंट्रल रिसर्च इंस्टिट्यूट फॉर ड्राइलैंड एग्रीकल्चर (सीआरआईडीए) और नागपुर स्थित नेशनल ब्यूरो ऑफ सॉयल सर्वे एंड लैंड यूज़ प्लानिंग (एनबीएसएसएलयूपी) और एक और संस्थान के साथ देशभर में फसल विविधीकरण और फसल पद्धति का अध्ययन करेगा और एक पृष्ठभूमि रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा. आनंद ने कहा, "चारों समूह अलग-अलग बैठक करेंगे और समिति की अंतिम बैठक सितंबर के अंत में होगी." 

संयुक्त किसान मोर्चा ने समिति को किया है खारिज

आनंद ने कहा कि एसकेएम के प्रतिनिधि दिन भर चली बैठक में मौजूद नहीं थे. नीति आयोग के सदस्य रमेश भी अन्य व्यस्तताओं के कारण मौजूद नहीं थे. संयुक्त किसान मोर्चा ने पहले ही इस समिति को खारिज कर दिया है और अपने प्रतिनिधियों को नामित नहीं करने का फैसला किया है. इसलिए एसकेएम की ओर से कोई भी इस बैठक में शामिल नहीं हुआ. इस समिति में अध्यक्ष सहित 26 सदस्य हैं और एसकेएम के प्रतिनिधियों के लिए तीन सदस्यता स्लॉट अलग रखे गए हैं. 

एमएसपी की मांग को लेकर हुआ था आंदोलन

गौरतलब है कि तीन कृषि कानूनों (Farm Laws) को रद्द करने सहित एमएसपी (MSP) की मांग को लेकर किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर एक साल तक आंदोलन (Farmers Protest) किया था. पिछले साल नवंबर में तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने किसानों के एमएसपी मुद्दों को देखने के लिए एक समिति गठित करने का वादा किया था. 

ये भी पढ़ें- 

Farmers Protest: दिल्ली में आज फिर जमा हुए किसान, इन मांगों को लेकर प्रदर्शन, ट्रैफिक की रफ्तार हुई धीमी | 10 बड़ी बातें

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारत की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस कहां खड़ी है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप
SSC परीक्षा पर उठे सवाल! देरी, तकनीकी खराबी और नकल के आरोप
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट
संसद में आने वाला है महिला आरक्षण-परिसीमन बिल? जानिए क्यों बढ़ी आहट

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget