एक्सप्लोरर

MP: कमलनाथ के मंत्री की फिसली जुबान, भीमराव आंबेडकर के लिए कर दी भारत रत्न की मांग

हर्ष यादव, डॉ. हरीसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय जिसे सागर यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता है वहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.कार्यक्रम के दौरान मंच पर सीएम कमलनाथ और उनके चार मंत्री भी मौजूद थे.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार में मंत्री हर्ष यादव ने रविवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के लिए भारत रत्न की मांग कर दी. जबकि 30 साल पहले ही साल 1990 में आंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है. मंत्री ने सागर में संत रविदास जयंती समारोह में आंबेडकर को भारत रत्न देने की मांग की. इस दौरान मंच पर सीएम कमलनाथ और उनके चार मंत्री भी मौजूद थे. हर्ष यादव कमलनाथ सरकार में कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग, नवीन और नवकरणीय ऊर्जा विभाग के मंत्री हैं.

हर्ष यादव, डॉ. हरीसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय जिसे सागर यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता है वहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. यादव ने कहा, ''हरीसिंह गौर ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण काम किया है. बुंदेलखंड के लोग चाहते हैं कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाए.'' इसी दौरान मंत्री की जुबान फिसल गई और उन्होंने हरीसिंह गौर की जगह आंबेडकर के लिए भारत रत्न की मांग कर दी. बता दें कि सागर में डॉ. हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी के संस्थापक डॉ. हरिसिंह गौर को लंबे समय से भारत रत्न देने की मांग की जा रही है.

कार्क्रम में सीएम कमलनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया और कहा कि मुंह चलाने और सरकार चलाने में अंतर है. कमलनाथ ने सागर में संत रविदास कार्य्रकम में किसानों और नौजवानों की बात करते हुए जनता से कहा कि आप मोदी को सुनते हैं, वो राष्ट्रवाद की बात करते हैं लेकिन किसानों की बात नहीं करते. नौजवानों की बेरोजगारी नहीं देखते. कभी पाकिस्तान की बात करने लगते हैं. मोदी जी ये कलाकारी देश पहचान रहा है. मुंह चलाने और देश चलाने में अंतर है.

यह भी पढ़ें-

हिंदू समुदाय का मतलब BJP नहीं, बीजेपी का विरोध हिंदुओं का नहीं- भैयाजी जोशी

आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, कांग्रेस बोली- SC में पुनर्विचार याचिका दायर करे केंद्र, LJP संसद में देगी तूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyderabad LPG Crisis: LPG संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा
LPG संकट से जूझ रहा हैदराबाद का मशहूर पिस्ता हाउस, हलीम उत्पादन 50 फीसदी तक घटा
Telangana Gas Crisis: जंग के बीच गैस की किल्लत, इधर LPG फिलिंग सेंटर वाले कर रहे खेल, 40 सिलिंडर जब्त
जंग के बीच गैस की किल्लत, इधर LPG फिलिंग सेंटर वाले कर रहे खेल, 40 सिलिंडर जब्त
Telangana CM: 'गांधी प्रतिमा पर 70 करोड़ खर्च होंगे, 5000 करोड़ का दावा झूठा', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान
'गांधी प्रतिमा पर 70 करोड़ खर्च होंगे, 5000 करोड़ का दावा झूठा', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान
DU On Rahul Gandhi: राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- 'बयान देने से पहले...'
राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- 'बयान देने से पहले...'

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
खर्ग द्वीप दहला! ट्रंप का दावा- ईरान के सभी सैन्य ठिकाने मिटाए, जारी किया वीडियो
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
दिल्ली में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाम में फंसने से बचना है तो जरूर पढ़ें
US Marines: जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
जंग हो रही भयानक, अब ट्रंप ने किया एक और बड़ा फैसला, 2500 मरीन सैनिक और बड़ा वॉरशिप रवाना
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
न एक रन बनाया, न विकेट और न ही कैच लिया, फिर भी क्यों इस खिलाड़ी को चुना गया प्लेयर ऑफ द मैच
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Assi Lifetime Box Office: तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
तापसी पन्नू की 'अस्सी' रही फ्लॉप, जानें- कितना होगा लाइफटाइम कलेक्शन?
एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर? जानिए दोनों अधिकारियों की क्या है जिम्मेदारियां
एसडीएम या तहसीलदार कौन ज्यादा ताकतवर? जानिए दोनों अधिकारियों की क्या है जिम्मेदारियां
इतने पर्सेंट भारतीय नहीं कराते अपनी गाड़ियों का बीमा, जानें बिना इंश्योरेंस क्या होती है दिक्कत?
इतने पर्सेंट भारतीय नहीं कराते अपनी गाड़ियों का बीमा, जानें बिना इंश्योरेंस क्या होती है दिक्कत?
Embed widget