एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में तीन रैलियों के बाद अब इंदौर में पीएम मोदी का रोड शो

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में तीन रैलियों करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (14 नवंबर) को  इंदौर में रोड शो किया. इसके बाद वो झारखंड जाएंगे.

PM Modi Road Show: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे दमखम से जुटे हैं. मंगलवार (14 नवंबर) को उन्होंने ताबड़तोड़ तीन रैलियां की. इसके बाद पीएम मोदी ने इंदौर में रोड शो किया. 

इससे पहले पीएम मोदी ने अपने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बैतूल, शाजापुर और झाबुआ में रैलियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि 3 दिसंबर को एक बार फिर दिवाली मनाएंगे.

मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इसके लिए बुधवार (15 नवंबर) को प्रचार थम जाएगा. पीएम मोदी का आज राज्य में आखिरी कार्यक्रम है. मध्य प्रदेश के बाद पीएम झारखंड जाएंगे, जहां बुधवार को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के विकास के उद्देश्य से 24,000 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू करेंगे.

पीएम मोदी ने क्या कहा? 
पीएम मोदी ने बैतूल में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहले ही हार स्वीकार कर ली है और अब चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में अपनी किस्मत जगाने के लिए संतों की ओर रुख कर रही है. उन्होंने कहा, ''कांग्रेस जानती है कि उनके झूठे वादे मोदी की गारंटी के आगे टिकेंगे नहीं.''

उन्होंने झाबुआ में कहा कि जब तक कांग्रेस सत्ता में थी, तब तक आदिवासी क्षेत्रों से, पिछड़े क्षेत्रों से केवल भुखमरी की खबरें आती थीं, कुपोषित बच्चों की तस्वीरें आती थीं. कांग्रेस के नेता गरीबों की झोपड़ी में जाकर फोटो खिचवाते थे, उनकी गरीबी व बेहाली दिखाते थे और एक बार उनकी तस्वीर चमक गई तो गरीबों को भूल जाते थे. ये ड्रामा नाना ने भी किया, दादी ने भी किया और पिता ने भी किया.

इस दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी के लोगों की जेब में मोबाइल फोन मेड इन चाइना वाले बयान पर तंज कसा. उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि  अरे मूर्खों के सरदार किस दुनिया में रहते हैं. 

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी का बड़ा हमला, 'कांग्रेस के स्वभाव में दंगा और गुंडागर्दी', राहुल गांधी पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget