एक्सप्लोरर

मध्यप्रदेश में महिलाओं की मदद करेगा 'एमपी ई-कॉप' ऐप, मिलेंगी ये सुविधाएं भी

इस ऐप पर महिलाओं के शिकायत के अलावा, किसी के खोने, गाड़ी चोरी होने और किराएदारों का वेरिफिकेशन भी कराया जा सकेगा. इस ऐप में एसओएस फीचर भी दिया गया है.

भोपाल: मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा और विपरीत हालत में महिलाओं की मदद करने के मकसद से पुलिस ने 'एमपी ई-कॉप' नाम का मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप के जरिए महिलाएं एक साथ डायल 100 सहित अन्य स्थानों को अपना संदेश भेज सकेंगी और इसके जरिए उन्हें समय पर मदद मिल सकेगी.

गुमशुदा व्यक्ति की तलाश, चोरी हुए वाहनों की शिकायत भी की जा सकेगी

राज्य सरकार और पुलिस महिला अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, उसी क्रम में मोबाइल ऐप तैयार किया गया है. इस ऐप के जरिए महिलाएं किसी भी विषम स्थिति में तुरंत मदद हासिल कर सकती हैं. इस ऐप के जरिए गुमशुदा व्यक्ति की तलाश, चोरी हुए वाहनों की शिकायत के अलावा किरायेदारों का सत्यापन भी किया जा सकेगा.

एसओएस से लैस है ये ऐप

भोपाल के पुलिस उपमहानिरीक्षक इरशाद वली के मुताबिक, इस एप में कई तरह की सुविधाएं हैं, संबंधित व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है, महिला संबंधी जानकारी दे सकते हैं, इसके अलावा अन्य सूचना भी दे सकते हैं. इसके अलावा इसमें एक एसओएस सुविधा है, जिसमें आप बटन को दबाएंगे तो अलार्म बजेगा, अगर आपने चार नंबर दबाया तो आपका संदेश चार जगह जाएगा. यह संदेश डायल 100 को जाएगा, साथ ही आपके लोकेशन की जानकारी भी पहुंच जाएगी. इससे पता चल जाएगा कि आप मुसीबत में हैं.

मध्यप्रदेश में महिलाओं की मदद करेगा 'एमपी ई-कॉप' ऐप, मिलेंगी ये सुविधाएं भी

गोपनीय सूचनाएं भी की जा सकेंगी साझा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस ऐपको बनाने का मकसद लोगों और खासकर महिलाओं को जल्दी सुरक्षा मुहैया कराने के साथ उनकी मदद करना है. इस ऐप के जरिए आम जन गोपनीय सूचना भी पुलिस को दे सकेंगे.

इस ऐप को लेकर महिलाएं खुश हैं. एक गृहिणी अर्चना त्रिपाठी का कहना है कि अगर इस ऐप पर पुलिस ठीक तरह से काम करती है तो यह महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा. ऐसा इसलिए, क्योंकि महिलाओं के लिए आपातस्थिति में सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि वे सबसे पहले किसे सूचित करें, अपने पति, भाई या पुलिस को?

इस ऐप की खूबी यह है कि इस एप के जरिए आपके चार परिचितों और डायल 100 को संदेश मिल जाएगा. इससे चार में से किसी न किसी के सक्रिय होने की संभावना बढ़ जाती है. उम्मीद की जानी चाहिए कि पुलिस ने जिस भाव से इस ऐप को लॉन्च किया है, उतना पुलिस महिलाओं का भरोसा जीतेगी.

एक क्लिक पर पुलिस आपके पास पहुंचेगी

इस ऐप को मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है, और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद भी ली जा सकती है. इस तरह एक क्लिक पर ही राज्य पुलिस आपके साथ खड़ी नजर आएगी.

OPPO Reno3 Pro 5G को लेकर बड़ा खुलासा, जानिए क्या होगा इस फोन में खास

जोधपुर में पाक शरणार्थियों ने मनाया जश्न, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का किया जोरदार स्वागत

नागरिकता कानून: झारखंड में बोले पीएम मोदी- आग लगाने वाले कौन हैं, उनके कपड़ों से पता चल जाता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट तक राहुल गांधी का मार्च जारी, नेहा बोरा भी साथ में मौजूद
LIVE: सुप्रीम कोर्ट तक राहुल गांधी का मार्च जारी, नेहा बोरा भी साथ में मौजूद
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती,SC की सख्ती के बाद सरकार ने लिया फैसला
कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती,SC की सख्ती के बाद सरकार ने लिया फैसला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget