एक्सप्लोरर

नागरिकता कानून: झारखंड में बोले पीएम मोदी- आग लगाने वाले कौन हैं, उनके कपड़ों से पता चल जाता है

झारखंड में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कहा कि पाकिस्तान में जो पहले हो रहा था, कांग्रेस भी अब वही कर रही है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के दुमका में नागरिकता कानून को लेकर विरोधियों पर निशाना साधा. प्रधानमंत्री ने कहा कि नागरिकता कानून को लेकर हिंसा फैलाने वालों की पहचान उनके कपड़ों से की जा सकती है. प्रधानमंत्री ने कहा, ''कांग्रेस और उसके साथी तूफान खड़ा कर रहे हैं, उनकी बात चलती नहीं है तो आगजनी फैला रहे हैं. ये जो आग लगा रहे हैं, ये कौन हैं, उनके कपड़ों से ही पता चल जाता है.''

पीएम मोदी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून 1000% सही है, देश में आगजनी फैलाना पूरी तरह से राजनीतिक ऐजेंडा है. जो लोग आग लगा रहे हैं उनके कपड़ों को देखकर ये कहा जा सकता है कि आखिर ये कौन लोग हैं. उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के लोगों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन को अस्वीकार कर दिया है और अब वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं.

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों ने नागरिकता संशोधन कानून पर बवाल खड़ा कर दिया है और अब अशांति और आगजनी के पीछे उनका ही हाथ है. देश की जनता उन्हें देख रही है. जब ये बिल संसद में पास हुआ था देश की जनता ने उन पर विश्वास जताया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में जो पहले हो रहा था, कांग्रेस भी अब वही कर रही है.

प्रधानमंत्री ने कहा, ''झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के पास झारखंड को विकसित करने का कोई रोडमैप या इच्छा नहीं है.'' उन्होंने कहा,'' मैं सेवक हूं और झारखंड के लोगों के सामने बीजेपी की उपलब्धियों का लेखा-जोखा देने आया हूं.'' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,'' विपक्षी जब सत्ता में थे तो स्वयं और परिवार के लिए महलों का निर्माण किया, उन्हें लोगों की परेशानी की चिंता नहीं थी.''

ये भी पढ़ें-

कोलकाता: नागरिकता कानून के खिलाफ सड़क पर उतरेंगी ममता बनर्जी, रैली को करेंगी संबोधित

जामिया के छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई का देशभर में विरोध, अलीगढ़, पटना और कोलकाता में हुआ प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget