एक्सप्लोरर

CM कमलनाथ के बेटे और सांसद नकुलनाथ बोले- पिक्चर अभी बाकी है

Madhya Pardesh Government Crisis: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि पिक्चर अभी बाकी है.

Madhya Pardesh Government Crisis: मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. वहीं कांग्रेस का दावा है कि विधानसभा में बहुमत साबित करेगी, जिन विधायकों ने इस्तीफा दिया है उन्हें धोखे में रखा गया है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ ने कहा है कि मुझे पूरी उम्मीद है कि मध्य प्रदेश की सरकार सुरक्षित रहेगी. विधायकों को धोखे से बेंगलुरू ले जाया गया है और विधायकों का इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है.

नकुलनाथ ने कहा, ''विधानसभा स्पीकर ने विधायकों से कहा है कि जिन्हें इस्तीफा देना है वह पर्सनली आकर विधानसभा में इस्तीफा दें. आपने कल तमाशा देखा होगा कि हमारे विधायकों का इस्तीफा लेकर बीजेपी के नेता स्पीकर के पास पहुंचे थे. ये तो ऐसी बात हो गई कि पीएम मोदी और अमित शाह इस्तीफा दें और अधीर रंजन चौधरी उनका इस्तीफा लेकर लोकसभा अध्यक्ष के पास जाएं. ये तो मजाक है. पिक्चर अभी बाकी है.''

विधानसभा का गणित -कुल सीटें -230 -खाली- दो सीटें - 22 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार किये जाते हैं तो सदस्यों की प्रभावी संख्या 206 होगी - 22 के जाने के बाद कांग्रेस के पास सिर्फ 92 विधायक रह जाएंगे - बीजेपी के 107 विधायक हैं - बहुमत के लिये जादुई आंकड़ा सिर्फ 104 का रह जाएगा

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. अब सिंधिया बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. ऐसी अटकलें है कि बीजेपी सिंधिया को राज्यसभा भेजेगी और कैबिनेट मंत्री बनाएगी.

सिंधिया समर्थक 10 विधायक और दो मंत्री बीजेपी में जाने को तैयार नहीं, अलग पार्टी बनाने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget