एक्सप्लोरर

Exclusive: मध्य प्रदेश में BJP ने दूसरी लिस्ट के लिए 36 नामों पर लगाई मुहर, इमरती देवी समेत ये हैं प्रमुख चेहरे

MP Election 2023: बुधवार को बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह और अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए.

MP BJP Candidate List 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में बुधवार को दूसरे दौर की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मध्य प्रदेश के लिए कुल 39 उम्मीदवार पर चर्चा की गई, इनमें से 36 उम्मीदवारों के नाम पर चुनाव समिति की मुहर लगी है.

तीन उम्मीदवारों के नाम पर राज्य के कुछ नेताओं से चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा. चर्चा कर 3 उम्मीदवारों के नाम तय करने की जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह को दी गई है. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए.

इन प्रमुख नेताओं के नाम पर लगी मुहर

बीजेपी चुनाव समिति ने जिन प्रमुख उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई उनमें मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के छिन्दवाड़ा जिले की छिन्दवाड़ा शहर विधानसभा सीट शामिल है. यहां से विवेक साहू को टिकट दिया गया है. मुरैना विधानसभा सीट से रघुराज कंसाना को टिकट दिया गया है. कंसाना सिंधिया खेमे के माने जाते हैं. 

सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि कांग्रेस के नेता विपक्ष गोविंद सिंह के खिलाफ भिंड जिले की लहार विधानसभा से अमरीश गुड्डू को टिकट दिया गया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया की खासम खास इमरती देवी को ग्वालियर जिले की डबरा विधानसभा से टिकट दिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, झाबुआ की थांदला विधानसभा सीट से कल सिंह, इंदौर जिले की देपालपुर से मनोज पटेल, छतरपुर जिले की राजनगर सीट से अरविंद पटेरिया, सागर जिले की देवरी सीट से बृज बिहारी पटेरिया, ग्वालियर जिले की भीतरवार विधानसभा सीट से मोहन सिंह राठौर को टिकट दिया गया है.

जल्द ही होगी बाकी नामों की घोषणा

जल्द ही बीजेपी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी. आपको बता दें, इससे पहले बीजेपी 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी B कैटेगरी की सीटों को तरजीह दे रही है और उन पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर रही है. ये वो सीटे हैं, जिन्हें बीजेपी पिछले विधानसभा चुनावों में हार गई थी. मध्य प्रदेश में इसी साल के आखिरी में विधानसभा का चुनाव होना है. 

यह भी पढ़ें

I.N.D.I.A Meeting: सीट बंटवारा, जातिगत जनगणना, साझा रैली और...विपक्ष की बैठक में हुई ये बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget