एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A Meeting: 'सीट बंटवारा, जातिगत जनगणना, साझा रैली और...', विपक्ष की बैठक में हुई ये बातें

I.N.D.I.A Meeting: इंडिया गठबंधन की बैठक में सभी दलों ने सीट बंटवारे को लेकर अहम फैसला किया है. शरद पवार के आवास पर हुई बैठक में 12 पार्टियां शामिल हुई थीं.

I.N.D.I.A Coordination Committee Meet: विपक्षी गठबंधन इंडिया की कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक बुधवार (13 सितंबर) को नई दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार के आवास पर हुई. इसमें 12 पार्टियों के नेता शामिल हुए. बैठक में गठबंधन दलों ने सीटों का बंटवारा तय करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया. बैठक के बाद एक संयुक्त बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई.

समन्वय समिति की बैठक में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल रहे. बैठक के बारे में जानकारी देते हुए वेणुगोपाल ने कहा, "समन्वय समिति ने सीट-बंटवारे के लिए प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है. (गठबंधन के) सदस्य दल बातचीत करेंगे और जल्द से जल्द निर्णय लेंगे." 

भोपाल में होगी पहली संयुक्त रैली 
वेणुगोपाल ने बताया कि कमेटी ने देश के विभिन्न हिस्सों में संयुक्त सार्वजनिक रैली आयोजित करने का फैसला लिया है. गठबंधन की पहली सार्वजनिक रैली महंगाई, बेरोजगारी और बीजेपी के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अक्टूबर के पहले हफ्ते में भोपाल में होगी. बता दें की मध्य प्रदेश में इसी साल के आखिरी में विधानसभा का चुनाव होना है. 

उन्होंने कहा, ''हमने यह भी फैसला किया है कि कुछ मीडिया ग्रुप्स के कुछ एंकर के शो में इंडिया ग्रुप के कोई भी नेता शामिल नहीं होंगे.''

तेजस्वी यादव क्या बोले?

गठबंधन की समन्वय समिति की बेठक के बाद बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि बैठक बेहद सकारात्मक रही, सभी विषय पर चर्चा हुई. सीट शेयरिंग पर जल्द बात बनेगी. कास्ट सेंस पर बात होगी. 

जाति जनगणना का उठेगा मुद्दा
इंडिया गठबंधन की समन्यवय समिति की बैठक के बाद आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "जल्द से जल्द तमाम पार्टियां सीट शेयरिंग करने पर फैसला लेंगी. अक्टूबर के पहले हफ्ते में भोपाल में संयुक्त पब्लिक रैली की जाएगी और जाति जनगणना का मुद्दा उठाया जाएगा." 

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ''समय आने दीजिए. देश की जनता बहुत सारे सवाल कर रही है. राजनीतिक दल भी कर रहे हैं. बैठक में जो भी हुआ है, उसके बारे में केसी वेणुगोपाल ने बताया है. सभी घटनाक्रम पर नजर रखते हुए, इंडिया गठबंधन अपनी रणनीति पर काम कर रहा है.''

उमर अब्दुल्ला बोले- जो सीटें इंडिया गठबंधन के पास, उन पर चर्चा न हो
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, "मैंने बैठक के दौरान प्रस्ताव दिया कि जो सीटें पहले से ही इंडिया ब्लॉक के सदस्यों के पास हैं, उन पर चर्चा नहीं होनी चाहिए, हमें उन सीटों पर चर्चा करनी चाहिए जो बीजेपी, एनडीए या उन पार्टियों के पास हैं जो इनमें से किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं."

बैठक में कौन कौन शामिल हुए?

बैठक में कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल, डीएमके से टी आर बालू, राष्ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, जनता दल (यूनाइटेड) के संजय झा, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा, शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की महबूबा मुफ्ती, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के डी. राजा, और समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान शामिल हुए.

के केसी वेणुगोपाल ने कहा कि टीएमसी के अभिषेक बनर्जी बीजेपी और पीएम मोदी की राजनीतिक प्रतिशोध के कारण ईडी की पूछताछ की वजह से बैठक में शामिल नहीं हो सके.

यह भी पढ़ें-

'मैंने राजनीति नहीं छोड़ी है, अगला चुनाव भी लड़ूंगी', उमा भारती ने 'ब्रेक' लेने की वजह भी बताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Protest Live: राहुल की हाई-टी-मीटिंग में पहुंची सोनिया गांधी, पवन खेड़ा बोले- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल की हाई-टी-मीटिंग में पहुंची सोनिया गांधी, पवन खेड़ा बोले- तय होगी रणनीति
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
'तिहाड़ जेल में होगा रिटायरमेंट', महुआ मोइत्रा ने ज्ञानेश-मनोज अग्रवाल को घेरा
'तिहाड़ जेल में होगा रिटायरमेंट', महुआ मोइत्रा ने ज्ञानेश-मनोज अग्रवाल को घेरा
'राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर चले अवमानना का केस', याचिका पर SC करेगा सुनवाई
'राहुल गांधी-अखिलेश यादव पर चले अवमानना का केस', याचिका पर SC करेगा सुनवाई

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: राहुल की हाई-टी-मीटिंग में पहुंची सोनिया गांधी, पवन खेड़ा बोले- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल की हाई-टी-मीटिंग में पहुंची सोनिया गांधी, पवन खेड़ा बोले- तय होगी रणनीति
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget