एक्सप्लोरर

देश में लॉकडाउन बढ़ना लगभग तय, पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने की अपील

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने अपील की है कि लॉक़डाउन आगे बढ़ाया जाए.अब किसी भी वक्त इस बात का एलान होना बस एक औपचारिकता दिखाई देती है.

नई दिल्ली: लॉकडाउन खत्म होने में सिर्फ तीन दिन बाकी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आखिरी एलान के मुताबिक देश में लॉकडाउन 14 अप्रैल तक ही है. लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत के बाद किसी भी वक्त लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का एलान सामने आ सकता है. क्योंकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने अपील की है कि लॉक़डाउन आगे बढ़ाया जाए.

ये लगभग तय है कि देश में लॉकडाउन पार्ट-2 होने वाला है. आज पीएम का राष्ट्रीय संबोधन नहीं होने जा रहा है इसलिए आज लॉकडाउन बढ़ाने का एलान नहीं होने जा रहा है. लेकिन किसी भी वक्त ये बताया जा सकता है कि देश में 14 अप्रैल लॉकडाउन की आखिरी तारीख नहीं होगी. देश में लॉकडाउन के आगे बढ़ने की पूरी संभावना है क्योंकि देश के ज्यादातर राज्य इसी पक्ष में हैं और देश में फिलहाल कोरोना संक्रमण के जो हालात हैं उसके मुताबिक ये माना भी जा सकता है कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाना ही कोरोना के खात्मे का सबसे सही रास्ता है.

प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ज्यादातर राज्यों ने यही प्रस्ताव रखा है और खुद प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि इस मुद्दे पर आए सुझावों पर अमल होगा. कांग्रेस शासित प्रदेशों की बात करें तो पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाए जाने की मांग की है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की बात की है. पंजाब और ओडिशा में पहले से ही राज्य सरकार ने लॉकडाउन की तारीख बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत में शनिवार को सुझाव दिया कि देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाई जानी चाहिए. संवाद में मुख्यमंत्रियों में पंजाब के कैप्टन अमरिंदर सिंह, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के उद्धव ठाकरे, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मनोहर लाल, तेलंगाना के के. चंद्रशेखर राव, बिहार के नीतीश कुमार आदि ने हिस्सा लिया.

मिलाजुलाकर पूरे देश में इस बात को लेकर एक राय कायम होती दिखाई दे रही है कि लॉकडाउन का पूरा फायदा हासिल करने के लिए फिलहाल इसे बढ़ाया जाना ही बेहद जरूरी है. ऐसे में अब किसी भी वक्त इस बात का एलान होना बस एक औपचारिकता दिखाई देती है.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus Updates: देश में 7447 पहुंची संक्रमित मरीजों की संख्या, 24 घंटों में 40 की मौत | राज्यवार आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया टर्बुलेंस: 'पायलट नशे में खड़े नहीं हो पा रहे थे', क्रू मेंबर ने की थी शिकायत
एयर इंडिया टर्बुलेंस: 'पायलट नशे में खड़े नहीं हो पा रहे थे', क्रू मेंबर ने की थी शिकायत
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे अमित शाह?
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे अमित शाह?
Xप्लेन: क्या है पंजाब सरकार का डिजिटल यूनिवर्सिटी बिल? क्यों हो रहा विवाद? जानिए
क्या है पंजाब सरकार का डिजिटल यूनिवर्सिटी बिल? क्यों हो रहा विवाद? जानिए
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget