एक्सप्लोरर

पहली जनवरी को भारत में सबसे ज्यादा बच्चों का जन्म, चीन को भी छोड़ा पीछे

नए साल के मौके पर भारत में 60 हजार के करीब बच्चों ने जन्म लिया है, वहीं चीन इस आंकड़े से काफी पीछे दिखाई दे रहा है. यूनिसेफ के आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी के दिन भारत में कुल 59,995 बच्चों का जन्म हुआ. वहीं चीन में इस दिन मात्र 35,615 बच्चों ने जन्म लिया.

भारत जनसंख्या विस्फोट के मामले में काफी तेजी से आगे निकलता जा रहा है. भारत का पड़ोसी देश चीन भले ही जनसंख्या के मामले में पहले पायदान पर है, लेकिन एक खास मामले में भारत ने नए साल के मौके पर चीन को पीछे छोड़ दिया है. बताया जा रहा है कि एक जनवरी को भारत में 60 हजार के करीब बच्चों ने जन्म लिया है, वहीं चीन इस आंकड़े से काफी पीछे दिखाई दे रहा है.

भारत में जन्मे सबसे ज्यादा बच्चे

दरअसल यूनिसेफ के आंकड़ों के अनुसार इस साल की शुरुआत पर एक जनवरी के दिन भारत में कुल 59,995 बच्चों का जन्म हुआ. वहीं चीन में इस दिन मात्र 35,615 बच्चों ने जन्म लिया. इस तरह नए साल के मौके पर बच्चों के जन्म के मामले में भारत पहले स्थान पर रहा.

दुनियाभर में पैदा हुए 3 लाख से ज्यादा बच्चे

यूनिसेफ की रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार इस साल 1 जनवरी के दिन दुनियाभर में 3 लाख 71 हजार से ज्यादा बच्चों ने जन्म लिया है. रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि इन बच्चों में से 52 प्रतिशत बच्चे केवल 10 देशों में ही पैदा हुए हैं. जिनमें भारत 60 हजार के करीब बच्चों के जन्म के साथ सबसे आगे है. फिलहाल भारत अपने बीते साल के रिकॉर्ड से काफी पीछे है. रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में 1 जनवरी 2020 को 68 हजार के करीब बच्चों ने जन्म लिया था.

चीन दूसरे तो पाकिस्तान चौथे नंबर पर

फिलहाल रिपोर्ट के मुताबिक 1 जनवरी के दिन भारत में कुल 59 हजार 995 बच्चे, चीन में 35 हजार 615 बच्चे, नाइजीरिया में 21 हजार 439 बच्चे और पाकिस्तान में 14 कुल 161 बच्चों ने जन्म लिया है. इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस साल पैदा होने वाले बच्चों की औसत उम्र 84 साल तक होगी, वहीं इस साल तकरीबन 140 मिलियन बच्चे पैदा होंगे.

इसे भी पढ़ें

आंध्र प्रदेश के आदोनी में फिर सामने आया ऑनर किलिंग का मामला, पत्थर से कुचल कर युवक की हत्या कर दी गई

राजस्थान: स्कूल और कॉलेज समेत धार्मिक, राजनीतिक आयोजनों पर 15 जनवरी तक रोक का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget