एक्सप्लोरर

मोरबी हादसे के बाद बार एसोसिएशन का फैसला- कोई भी वकील नहीं लड़ेगा आरोपियों का केस

मोरबी हादसे को लेकर मोरबी बार एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि वह इस मामले में आरोपी बनाए गये लोगों का कोई भी केस अपने हाथ में नहीं लेंगे.

Morbi Bridge Collapse: गुजरात (Gujarat) के मोरबी में केबल टूटने से हुए हादसे में मारे गये लोगों के सम्मान में मोरबी बार एसोसिएशन (Morbi Bar Association) ने बड़ा फैसला किया है. एसोसिएशन ने कहा है कि मोरबी हादसे में शामिल आरोपियों के बचाव में जिले का कोई भी वकील केस नहीं लड़ेगा. रविवार (30 अक्टूबर) को हुए इस हादसे में अबतक 136 लोगों की मौत हो गई तो वहीं कुल 170 लोगों को राहत और बचाव कर्मियों ने रेस्क्यू किया है. 

इससे पहले मंगलवार (1 नवंबर) को पीएम मोदी ने मोरबी में दुर्घटना स्थल का दौरा कर वहां पर जारी तलाशी और बचाव अभियान का जायजा लिया. उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ भी बैठक की. 

पीएम मोदी ने घायलों से की मुलाकात
अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को हादसे के बाद चलाये जा रहे राहत अभियान के बारे में जानकारी दी. रविवार को इस पुल के टूट जाने से मच्छु नदी में गिर कर 135 लोगों की मौत हो गयी. प्रधानमंत्री ने मौके पर पहुंचने से पहले इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया. अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना स्थल का मुआयना करने के बाद उन्होंने अस्पताल में जाकर इलाज करा रहे घायलों से मुलाकात की.

प्रधानमंत्री ने अस्पताल में करीब 15 मिनट बिताये और कम से कम छह घायलों से बातचीत की. गुजरात के स्वास्थ्य सचिव मनोज अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा की पीएम मोदी ने घायलों से मुलाकात की और सहानुभूति के साथ उनसे घटना के बारे में पूछा. उन्होंने अस्पताल में चल रहे उपचार के बारे में भी उनसे बात की.

घायलों के रिश्तेदार से की मुलाकात
यह पुल दरबारगढ़ पैलेस को स्वामीनारायण मंदिर से जोड़ता था. पीएम दरबारगढ़ पैलेस पहुंचे जहां अधिकारियों ने उनको हादसे की जानकारी दी और पुल गिरने के संभावित कारणों के बारे में भी बताया. इसके बाद वह मोरबी के जिला पुलिस अधीक्षक के कार्यालय गये और वहां स्थानीय अधिकारियों और घायलों के रिश्तेदारों से मिले. लगभग एक घंटे के दौरे के बाद पीएम हेलीकॉप्टर से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गये.

Morbi Bridge Collapse: मोरबी हादसे के घायलों से मिलने के बाद PM मोदी की हाई लेवल बैठक, कहा- हर पहलू की हो जांच, परिवारों को मिले पूरी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget