एक्सप्लोरर

Monsoon Session: लोकसभा में फाड़े गए कागज और उछाली गई तख्ती, सरकार ला सकती है निलंबन का प्रस्ताव

लोकसभा में आज का नजारा शर्मसार करने वाला था. हवा में लहराते कागज के टुकड़ों को लोकसभा टीवी के प्रसारण में साफ देखा जा सकता है. आज विपक्ष के सांसदों ने एक बार फिर जासूसी कांड के मुद्दे पर हंगामा किया.

नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र चल रहा है. बुधवार का दिन भी लोकसभा में हंगामे के ही नाम रहा. कांग्रेस और टीएमसी समेत ज्यादातर विपक्षी पार्टियों ने जासूसी कांड और कृषि कानूनों के मुद्दे पर सदन नहीं चलने दिया. वहीं लोकसभा में आज ऐसा दृश्य भी देखने को मिला जब विपक्ष के सांसदों ने सदन में कागज फाड़कर हवा में उड़ाया.

लोकसभा में आज का नजारा शर्मसार करने वाला था. हवा में लहराते कागज के टुकड़ों को लोकसभा टीवी के प्रसारण में साफ देखा जा सकता है. आज लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस और विपक्ष के बाकी सांसदों ने एक बार फिर जासूसी कांड के मुद्दे पर हंगामा करना शुरू किया. इनमें से कुछ सांसद कृषि कानूनों के विरोध में भी हंगामा कर रहे थे. सबसे पहले प्रश्नकाल और 12 बजे शुरू हुए शून्यकाल में हंगामा लगातार जारी रहा.

हवा में उछाली तख्ती

शून्य काल में करीब आधे घंटे की कार्यवाही चली थी कि सदन के वेल में हंगामा कर रहे विपक्षी सांसदों ने एक-एक करके कागज के टुकड़े अध्यक्ष की कुर्सी के आगे फेंकना शुरू किया. कागज के टुकड़े फेंकने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस और टीएमसी के सांसद शामिल थे. इसी बीच पंजाब से कांग्रेस के सांसद रवनीत बिट्टू ने हाथ में ली हुई अपनी तख्ती हवा में उछाल दी जो ऊपर प्रेस गैलेरी में जा गिरी.

इस घटना के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. वैसे इन सदस्यों की हरकत उन पर भारी पड़ सकती है क्योंकि सूत्रों के मुताबिक सरकार इस घटना में शामिल करीब 10 सांसदों के निलंबन की तैयारी कर रही है. जल्द ही इन सांसदों के निलंबन के लिए सदन में एक प्रस्ताव लाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: विपक्ष के हंगामे के चलते बार-बार सदन की कार्यवाही स्थगित होने पर लोकसभा के स्पीकर और राज्यसभा के चेयरमैन ने जताई नाराजगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
विधायकों के इस्तीफे के बाद गुस्से में डीके शिवकुमार, बोले- 'मिनटों में ही...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Parliament Monsoon Session LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
LIVE: केजरीवाल ने PM आवास की ओर शुरू किया मार्च, पुलिस ने रोका तो धरने पर बैठे
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश
संसद में मचे बवाल के बीच PM मोदी की बैठक, मंत्रियों को दिए निर्देश

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget