एक्सप्लोरर

भारी बारिश से बेहाल हुए देश के कई राज्य: दक्षिण कश्मीर में आई बाढ़, हिमाचल में रावी नदी का कहर

भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि मानसून तय समय से 17 दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है. आज यूपी, पंजाब, उत्तराखंड समेत पूर्वोत्तर में बारिश का अनुमान है.

नई दिल्ली: देश के ज्यादातर हिस्सों में अब मानसून की बारिश हो रही है. कहीं बारिश राहत लेकर आई है तो कहीं आफत. हिमाचल के चंबा में रावी नदी का रौद्र रूप देखने को मिला है. यहां भारी नुकसान हुआ है.जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में  झेलम नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच चुका है. वहीं, राजस्थान के बीकानेर में बारिश का पानी लोगों के घरों और सड़कों में भरा हुआ है. यहां दो लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे देश में मानसून 15 जुलाई तक आना था, लेकिन ये अभी ही हर जगह पहुंच गया है.

मौसम के बारे में क्या है आज का अपडेट?

भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि मानसून तय समय से 17 दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है. आज यूपी, पंजाब, उत्तराखंड समेत पूर्वोत्तर में बारिश का अनुमान है. हिमाचल के चंबा, शिमला और मनाली में बारिश से पर्यटन को बड़ा नुकसान हुआ है.  जम्मू कश्मीर के दक्षिण इलाकों अनंतनाग, कुलगाम में बाढ़ जैसे हालात हैं.

किस राज्य में क्या है हाल?

राजस्थान के बीकानेर में मां-बेटी की मौत

देश के कई हिस्सों में इस समय मानसून की जोरदार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से राजस्थान के बीकानेर में एक घर ढह गया. जिससे मां और बेटी की मौत हो गई. यहां के नोखा इलाक़े में बारिश की वजह से पूरा मकान जमीदोंज हो गया. मकान के मलबे में दबकर एक महिला और उसकी बच्ची की मौत हो गई है. हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम, नगर पालिका अध्यक्ष सहित तमाम प्रसाशनिक अधिकारी मौके पर पहुचें और रेस्क्यू आपरेशन चलाकर जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर एक बच्ची को सकुशल बाहर निकाला गया.

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले का हाल-

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में लगातार बारिश से कई गांव जलमग्न हो चुके हैं. तो कई पर खतरा मंडरा रहा है. पांचली, रोजड नदी, शिवना और जाखम समेत हर नदी उफान पर है. जिसकी वजह से कई रास्ते बंद हो चुके हैं. पुल भी पानी में समा गए हैं. प्रतापगढ़ शहर की कॉलोनियां में इतना पानी भर चुका है कि लोग घरों में बंधक बनकर रह गए हैं.

भारी बारिश से बेहाल हुए देश के कई राज्य: दक्षिण कश्मीर में आई बाढ़, हिमाचल में रावी नदी का कहर

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में पिछले चार दिन से भारी बारिश हो रही है. जिले के करीब 30 गांव बुरी तरह प्रभावित बताए जा रहे हैं. प्रतापगढ़ राजस्थान का दक्षिणी जिला है. जो मध्यप्रदेश के मंदसौर, रतलाम और नीमच जिलों से लगता है. राजस्थान के बाकी हिस्सों की तुलना में यहां हर साल बहुत ज्यादा बारिश होती है.

हिमाचल प्रदेश के चंबा में तबाही मचा रही है रावी नदी

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रावी नदी भारी तबाही मचा रही है. रावी नदी से सबसे बुरा हाल निचले इलाकों का है. हिमाचल प्रदेश में अब तक 96 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है. पिछले दो दिन में ही 16 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई है. जिसकी वजह से बांध लबालब हो गए हैं. और पानी रावी और व्यास नदियों में लगातार छोड़ा जा रहा है. यही पानी लोगों के लिए आफत बन रहा है.

मनाली लेह नेशनल हाईवे पर मढ़ी के पास भी पहाड़ों से चट्टानें गिरी हैं. जिसकी वजह से 7 घंटे हाईवे ठप रहा. सैकड़ों पर्यटक फंसे रहे. तो मनाली में भी भारी बारिश हो रही है. जबकि लाहौल-स्पीति जिले में भी कई जगह सड़क पर मलबा आने से सड़कें बंद हो गई हैं. हिमाचल के सबसे गर्म इलाके ऊना में तो तीन दिन में 91.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 30 जून तक हिमाचल को कोई राहत नहीं मिलने वाली है.

दक्षिण कश्मीर में बाढ़ जैसे हालात-

कश्मीर घाटी में भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते दक्षिण कश्मीर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. कल शाम तक झेलम नदी में पानी का लेवल 21.34 फीट था जो कि बाढ़ के निशान से ऊपर है, जबकि श्रीनगर में झेलम में जलस्तर 13.34 फीट है, जो खतरे के निशान 16 फीट से थोड़ा नीचे हैं. झेलम का जलस्तर 16 होने पर बाढ़ घोषित हो जाती है. बारिश हो रही है और नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. अनंतनाग, राजौरी, कुलगाम हर जगह पानी लोगों की मुसीबत बढ़ा रहा है.

भारी बारिश से बेहाल हुए देश के कई राज्य: दक्षिण कश्मीर में आई बाढ़, हिमाचल में रावी नदी का कहर

उत्तराखंड में गढ़वाल के श्रीनगर में भी बारिश का कहर

उत्तराखंड के गढ़वाल इलाके के श्रीनगर लिए चलते हैं. यहां अलकनंदा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टापू में कई जदूरो की जान पर बन आयी. एक मजदूर आनन-फानन में अपनी जान बचाने के लिए ट्रक पर चढ़ गया. काफी मशक्कत के बाद मजदूरों को बचाया गया. दरअसल अलकनंदा नदी पर बनी जलविद्युत परियोजना से अचानक पानी छोड़ा गया और वहां टापू पर खनन का काम करने वाले मजदूर बीच टापू में फस गए. टापू पर लगभग 30 से 40 लोग फस गये. साथ ही खनन का सामान भरते 20 ट्रक भी फसे रहे.

एक जुलाई को पूरे देश में पहुंचना था मानसून

आईएमडी के मुताबिक, मानसून 15 जुलाई को पूरे देश में पहुंचना था लेकिन पश्चिमी राजस्थान में बारिश होने लगी. इस साल पूर्व की ओर से चलने वाली हवाओं की वजह से अच्छी बारिश के कारण वहां से चलने वाली हवाएं तय समय से पहले ही पूरे देश में बारिश लेकर आई.

मानसून के चार महीने का मौसम आम तौर पर एक जून से शुरू होता है और 30 सितंबर को खत्म होता है. इस साल मानसून एक जून के तय समय से तीन दिन पहले ही 29 मई को केरल पहुंच गया. इससे जून के पहले 15 दिन में पश्चिमी तट पर बारिश हुई. बहरहाल, संक्षिप्त अंतराल के बाद उसने आगे बढ़ना शुरू किया. देश में दक्षिण पश्चिम मानसून से 70 फीसदी बारिश होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप- PM मोदी की पहली बातचीत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने पर हुई चर्चा
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ट्रंप- PM मोदी की पहली बातचीत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने पर हुई चर्चा
'महिला अफसर सेना में स्थाई कमीशन की हकदार', भेदभाव पर सुप्रीम कोर्ट ने किए तीखे सवाल
'महिला अफसर सेना में स्थाई कमीशन की हकदार', भेदभाव पर सुप्रीम कोर्ट ने किए तीखे सवाल
'जातिविहीन समाज के बजाय आप....', जनगणना में गैर-अधिसूचित जनजातियों को शामिल करने की मांग पर क्या बोला SC?
'जातिविहीन समाज के बजाय आप....', जनगणना में गैर-अधिसूचित जनजातियों को शामिल करने की मांग पर क्या बोला SC?
कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को UAPA केस में उम्रकैद की सजा, क्या था पूरा मामला?
कश्मीरी अलगाववादी आसिया अंद्राबी को UAPA केस में उम्रकैद की सजा, क्या था पूरा मामला?

वीडियोज

Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Maharashtra: 'आपसे फिर मिलने की चाह...', विधान परिषद से उद्धव ठाकरे की विदाई पर बोले एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र: 'आपसे फिर मिलने की चाह...', विधान परिषद से उद्धव ठाकरे की विदाई पर बोले एकनाथ शिंदे
'धुरंधर 2' के लिए साउथ में सिरदर्द बनीं ये 3 फिल्में, बंपर कमाई से किया बेहाल
'धुरंधर 2' के लिए साउथ में सिरदर्द बनीं ये 3 फिल्में, बंपर कमाई से किया बेहाल
Who is Kal Somani: कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
कौन हैं राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी? 15000 करोड़ देकर खरीदी RR
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
तेल-गैस का इंतजाम, शांति ही समाधान... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच राज्यसभा में बोले PM मोदी
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
अगर ऐसा हुआ तो भुखमरी का शिकार होंगे 4.5 करोड़ लोग! मिडिल ईस्ट संकट के बीच आई डराने वाली रिपोर्ट
Sanskrit House Names: घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि? चुनें संस्कृत के 10 पवित्र नाम, जो बदल देंगे माहौल
घर में चाहते हैं सुख-शांति और समृद्धि? चुनें संस्कृत के 10 पवित्र नाम, जो बदल देंगे माहौल
बिजली बिल कम करने के आसान तरीके, हर महीने बचेंगे इतने रुपये
बिजली बिल कम करने के आसान तरीके, हर महीने बचेंगे इतने रुपये
Embed widget