एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण के लिए इकट्ठा हुआ उम्मीद से ज्यादा पैसा, आसपास के इलाके को भी किया जाएगा विकसित

अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए चलाये गए निधि समर्पण अभियान पूरा हो गया है जिसके बाद अब इससे जुड़े लोगों का कहना है कि जितना पैसा आया है वह उम्मीद से कहीं ज्यादा है.

अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए पैसे जुटाने को लेकर चलाये निधि समर्पण अभियान पूरा हो चुका है. जिसके बाद अब इस अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि इस अभियान से जितना पैसा आया है वह उम्मीद से कहीं ज्यादा है. यहां तक कि जितना पैसा इकट्ठा हुआ है उससे सिर्फ राम मंदिर निर्माण ही नहीं बल्कि आसपास के पूरे इलाके को विकसित करने में मदद मिलेगी.

इस सब के बीच अभी भी समाज के अलग-अलग तबकों से लोग सामने आ रहे हैं जो अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए सहयोग राशि दे रहे हैं. साथ ही इसमें अलग-अलग धर्मों से जुड़े हुए लोग भी शामिल है.

मुस्लिम समुदाय से जुड़े यह लोग अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए अपना सहयोग देने के लिए पहुंचे हैं. वैसे तो निधि समर्पण अभियान पूरा हो चुका है लेकिन फिर भी अगर कोई व्यक्ति चाहे तो वह सहयोग दे सकता है और उसी कड़ी में मुस्लिम समुदाय के यह लोग बीजेपी के पूर्व सांसद विजय गोयल के पास राम मंदिर के निर्माण में सहयोग देने के लिए समर्पण राशि देने पहुंचे हैं.

वहीं इस निधि समर्पण अभियान से जुड़े विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार का कहना है कि 44 दिनों तक चले इस अभियान के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पास जितना पैसा पहुंचा है वह उम्मीद की गई पैसे से कहीं ज्यादा है. हालांकि आलोक कुमार ने उन खबरों को बेबुनियाद बताया जिसमें 2100 करोड़ रुपए राम मंदिर निर्माण के लिए इकट्ठा हुआ पैसा उम्मीद से ज्यादा, 2024 तक मंदिर निर्माण पूरा करने लक्ष्य करने की बात कही गई थी वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार का कहना है कि 2100 करोड़ों रुपए की बात सही नहीं है क्योंकि जो समर्पण राशि इस अभियान के तहत जुटाई गई है वह उससे कहीं ज्यादा है.

आलोक कुमार के मुताबिक इस अभियान के तहत जो पैसा राम मंदिर निर्माण के लिए इकट्ठा हुआ पैसा उम्मीद से ज्यादा, 2024 तक मंदिर निर्माण पूरा करने लक्ष्यहुआ है उसका इस्तेमाल राम मंदिर निर्माण के लिए तो किया ही जाएगा लेकिन उसके साथ ही क्योंकि पैसा उम्मीद से कहीं ज्यादा राम मंदिर निर्माण के लिए इकट्ठा हुआ पैसा उम्मीद से ज्यादा, 2024 तक मंदिर निर्माण पूरा करने लक्ष्य हुआ है लिहाजा अब उस पैसे का इस्तेमाल राम मंदिर के करीब ही एक बड़ा आधुनिक संग्रहालय, सत्संग भवन, एमफी थियेटर, लंगर भवन, यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इंतजाम, लाइब्रेरी, रिसोर्स सेंटर, कन्वेंशन सेंटर आदि के निर्माण और रखरखाव में भी किया जाएगा.

हालांकि आलोक कुमार ने यह जानकारी भी दी है कि राम मंदिर को लेकर जो शुरुआती नक्शा तैयार किया गया था अब उसमें थोड़ा बदलाव हो रहा है. उसकी वजह यह है कि नींव को लेकर जो रूपरेखा तैयार की गई थी उसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आई थी जिसके बाद अब एक नए सिरे से नींव रखने का काम किया जाएगा और इसी वजह से राम मंदिर के निर्माण पर अभी कितना पैसा खर्च होगा उसका आकलन पूरी तरह से नहीं हो पाया है.

भले ही मंदिर निर्माण पर कितना पैसा खर्च होगा इसको लेकर अभी गणना की ही जा रही है लेकिन इस सबके बीच मंदिर निर्माण में इस्तेमाल होने वाले पत्थर और खंभों को तराशे जाने का काम जोरों शोरों से चल रहा है. जैसे ही नींव डालने का काम पूरा होगा मंदिर का निर्माण ज़ोर शोर से शुरू हो जाएगा.

राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के बाद अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के निर्माण के लिए जिस पैसे की जरूरत थी वह राम मंदिर निर्माण के लिए इकट्ठा हुआ पैसा उम्मीद से ज्यादा, 2024 तक मंदिर निर्माण पूरा करने लक्ष्यहो चुका है. ऐसे में अब उम्मीद यही की जा रही है कि जल्द से जल्द अब निर्माण काम तेजी से होगा और कोशिश यही है कि साल 2024 तक यह निर्माण का काम पूरा कर लिया जाए और राम लला के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भव्य राम मंदिर में उनके दर्शन हो सकें.

यह भी पढ़ें.

दिल्ली पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, आठ अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

स्पेन की रहने वाली मारिया ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में किया टॉप, राज्यपाल ने दिया गोल्ड मेडल

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget