एक्सप्लोरर

नेताओं की उम्र पर सख्त होता RSS, क्या 2029 में बदलेगी लोकसभा की तस्वीर?

भारतीय राजनीति में नेताओं की अधिकतम उम्र को लेकर यह विवाद सरसंघचालक मोहन भागवत के नागपुर में की गई एक टिप्पणी से फिर से शुरू हुआ है. विपक्ष इस टिप्पणी को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साध रहा है.

राजनीति में नेताओं की उम्र एक अंतहीन बहस है, जिस पर संघ प्रमुख मोहन भागवत की हालिया टिप्पणी ने उस बहस को फिर से जीवंत कर दिया है. मोहन भागवत की इस टिप्पणी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने मतलब निकाल रहे हैं, लेकिन मोहन भागवत की उम्र को लेकर की गई इस टिप्पणी ने इतना तो साफ कर दिया है कि संघ नेताओं की उम्र को लेकर अब सख्त होता जा रहा है.

नौकरी सरकारी हो या प्राइवेट, वहां के लिए न्यूनतम उम्र और अधिकतम उम्र की सीमा निर्धारित है. योग्यताएं भी निर्धारित हैं, लेकिन राजनीति में न्यूनतम उम्र के अलावा ऐसी कोई अर्हता निर्धारित नहीं है. लिहाजा बार-बार ये सवाल उठता है कि आखिर नेताओं को किस उम्र तक राजनीति में सक्रिय होना चाहिए. अब संघ प्रमुख ने इस बड़े सियासी सवाल का ऐसा जवाब दे दिया है, जो सबके लिए सबक की तरह है. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि 75 साल की उम्र पूरी होने के बाद नेताओं को दूसरों को भी मौका देना चाहिए.

नागपुर में मोहन भागवत ने दिया था बयान

मोहन भागवत ने अपने इस बयान के लिए संघ के ही पुराने नेता मोरोपंत पिंगले का एक उदाहरण दिया है. संघ प्रमुख ने नागपुर में मोरोपंत पिंगले पर लिखी किताब मोरोपंत पिंगले-द आर्किटेक्ट ऑफ हिंदू रिसर्जेंस के विमोचन के दौरान एक किस्सा सुनाया. मोहन भागवत ने कहा, “वृंदावन में संघ की एक बैठक हो रही थी. उस बैठक में मोरोपंत पिंगले की उम्र 75 वर्ष होने पर उन्हें सम्मानित करने का फैसला लिया गया था. तत्कालीन सरकार्यवाह शेषाद्रि ने मोरोपंत को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया. जब मोरोपंत के बोलने की बारी आई तो उन्होंने कहा कि मैं 75 साल की उम्र में शॉल पहनने का मतलब जानता हूं. इसका मतलब ये है कि अब आपकी उम्र हो गई है, आप किनारे हट जाओ और दूसरों को काम करने का मौका दो.”

राजनीति से रिटायरमेंट की उम्र पर संघ प्रमुख ने पहले भी दिया है बयान

हालांकि, ये कोई पहला मौका नहीं है, जब संघ प्रमुख ने राजनीति से रिटायरमेंट की उम्र सीमा पर बात की है. साल 2020 में भी मोहन भागवत ने 75 साल की उम्र की लक्ष्मण रेखा की बात की थी और अब एक बार फिर से उनका उम्र को लेकर दिया गया बयान, नए सियासी घमासान खड़े करने के लिए तो पर्याप्त ही है. क्योंकि उम्र पर किसी का कोई जोर नहीं है और वक्त के साथ-साथ नेताओं की उम्र तो बढ़ती ही जाती है. ऐसे नेता बीजेपी में भी हैं और कांग्रेस में भी. तमाम दूसरे दलों में भी उम्रदराज नेताओं की लंबी फेहरिस्त है.

देश के दूसरे दल नहीं पर भाजपा मानती है संघ प्रमुख की बात

अब कांग्रेस या कोई और दूसरा दल तो संघ प्रमुख की बात मानेगी नहीं, लेकिन कुछ अपवाद छोड़ दें तो बीजेपी संघ प्रमुख की बात मानती ही मानती है और जिस तरह से संघ प्रमुख नेताओं की उम्र पर सख्त हैं, उम्मीद है कि आने वाले वक्त में कुछ नेताओं को सियासत को तो अलविदा कहना ही होगा, जिन्हें आप बखूबी जानते हैं. ऐसे में हो सकता है कि साल 2024 के लोकसभा में जीते हुए जिन लोगों को आप संसद भवन की अगली पंक्ति में बैठे हुए देख पाते हैं, उनमें से कुछ लोग शायद 2029 की लोकसभा में बैठे हुए नहीं मिलेंगे.

यह भी पढ़ेंः मोहन भागवत के 75 साल वाले बयान को विपक्ष ने PM मोदी से जोड़ा, RSS ने बताई असली वजह

अविनाश राय एबीपी लाइव में प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. अविनाश ने पत्रकारिता में आईआईएमसी से डिप्लोमा किया है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रैजुएट हैं. अविनाश फिलहाल एबीपी लाइव में ओरिजिनल वीडियो प्रोड्यूसर हैं. राजनीति में अविनाश की रुचि है और इन मुद्दों पर डिजिटल प्लेटफार्म के लिए वीडियो कंटेंट लिखते और प्रोड्यूस करते रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget