एक्सप्लोरर

मोदी-मॉरिसन वर्चुअल समिट: चीन को घेरने के लिए साथ आए भारत और ऑस्ट्रेलिया

दोनों देशों के बीच कुल 9 समझौते हुए. ऑस्ट्रेलिया ने इंडो पैसिफिक में भारत की अहम भूमिका को स्वीकार किया.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के बीच आज महत्वपूर्ण वर्चुअल समिट हुई. वर्चुअल समिट में दोनों देशों की पार्टनरशिप को नया आयाम दिया गया. दोनों देशों ने आपसी रिश्तों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ला दिया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए.

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना संकट के दौरान ऑस्ट्रेलिया में फंसे भारतीयों कि देखरेख के लिए ऑस्ट्रेलियाई पीएम का शुक्रिया अदा किया. वहीं, स्कॉट मॉरिसन ने प्रधानमंत्री मोदी कि लीडरशिप कि भूमिका की तारीफ की और कोरोना वायरस से लड़ाई में विश्व समुदाय की मदद के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की.

दोनों नेताओं कि चर्चा में चीन के खिलाफ लामबंदी भी साफ नजर आई. गौरतलब है कि हाल के सालों में आर्थिक दृष्टि से चीन ने ऑस्ट्रेलिया में खासी पैठ बना ली थी, लेकिन कोरोना वायरस के फैलने के बाद अमेरिका के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया ने भी चीन के खिलाफ जांच कि मांग उठाई थी. मुख्यतः अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की अपील पर ही भारत ने WHO में चीन के खिलाफ जांच संबंधी प्रस्ताव का समर्थन किया था.

आज प्रधानमंत्री मोदी ने चीन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इंडो पैसिफिक में समान अधिकारों और पारदर्शिता के मद्देनजर भारत और ऑस्ट्रेलिया को साथ आने की जरूरत है. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडो पैसिफिक में भारत की भूमिका बहुत अहम रहने वाली है.

चीन कि लामबंदी के मद्देनजर दोनों देशों के बीच अहम समझौते भी हुए. दोनों देशों के बीच MLSA यानी म्यूचल लॉजिस्टिक सपोर्ट एग्रीमेंट पर समझौता हुआ जो कि इंडो पैसिफिक में चीन कि गतिविधियों के मद्देनजर काफी अहमियत रखता है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने इंडो पैसिफिक में जॉइंट डिक्लेरेशन ऑफ शेयर्ड विजन फॉर मेरीटाइम कॉपरेशन (Joint Declaration on Shared Vision for Maritime Cooperation) का भी एलान किया. इसके माध्यम से दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय नियमों और सभी देशों की स्वायत्तता के समान किए जाने पर जोर दिया, जिसका सीधा इशारा चीन की तरफ है.

On This Day | चीन में प्रदर्शनकारियों पर सेना के टैंकों से कार्रवाई, राष्ट्रपति की हत्या- जानिए 4 जून का पूरा इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget