एक्सप्लोरर

On This Day | चीन में प्रदर्शनकारियों पर सेना के टैंकों से कार्रवाई, राष्ट्रपति की हत्या- जानिए 4 जून का पूरा इतिहास

1989 में चीन की राजधानी बीजिंग में थ्येनआनमन चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों पर बड़ी सैन्य कार्रवाई की गई थी. इसे ‘थ्येनआनमन स्क्वायर नरसंहार’ के तौर पर जाना जाता है. जानिए 4 जून का पूरा इतिहास

इतिहास में हर दिन किसी न किसी अहम घटना से जुड़ा होता है. चार जून एक ऐसी तारीख है, जिस दिन कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी. ऐसी ही एक घटना चार जून 1989 को चीन की राजधानी बीजिंग में घटी, जहां चीन की सेना ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे निहत्थे नागरिकों पर बंदूकों और टैंकों से कार्रवाई की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए. इसे ‘थ्येनआनमन स्क्वायर नरसंहार’ के तौर पर जाना जाता है. इसके अलावा चार जून 2001 की एक और बड़ी घटना वह हुई जब ज्ञानेंद्र वीर बिक्रम शाह ने नेपाल की राज सत्ता संभाली. महाराजा ज्ञानेंद्र अब तक के इतिहास में दुनिया के अंतिम हिन्दू सम्राट के तौर पर दर्ज है. हालांकि वह कुछ साल ही नेपाल के सम्राट के पद पर रह पाए क्योंकि एक बड़े आंदोलन के बाद उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया गया. देश दुनिया के इतिहास में चार जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है.
  • 1896 में हेनरी फोर्ड ने अमेरिका के डेट्रॉइट शहर में आज ही अपना पहला मॉडल परीक्षण के लिए उतारा था.
  • 1919 में अमेरिकी नौसेना ने कोस्टारिका पर हमला किया था.
  • 1928 में आज के ही दिन चीन के राष्ट्रपति हांग जोलिन की जापानी एजेंट ने हत्या कर दी थी.
  • 1929 में जॉर्ज ईस्टमेन ने पहली रंगीन फिल्म का नमूना पेश किया था.
  • 1936 में हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री नूतन का जन्म भी आज के ही दिन हुआ था. उन्हें बंदिनी, सुजाता, अनाड़ी सहित अनेक फिल्मों में उनकी सदाबहार अदाकारी के लिए जाना जाता है.
  • 1940 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रवेश किया.
  • 1944 में अमेरिकी सेना ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश किया.
  • 1958 में तीन सदस्यीय पर्वतारोही दल ने गढ़वाल पर्वत श्रृंखला में स्थित 7011 मीटर ऊंचे त्रिशूल पर्वत शिखर को फतह किया.
  • 1959 में सी राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी बनाने की घोषणा 4 जून को ही की थी.
  • 1964 में मालदीव ने संविधान का निर्माण किया था.
  • 1970 में ब्रिटेन से अलग होकर टोंगा एक स्वतंत्र देश बना था.
  • 1975 में अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली का जन्म हुआ था.
  • 1982 में इस्राइल ने दक्षिण लेबनान पर हमला किया था.
  • 1989 में चीन की राजधानी बीजिंग में थ्येनआनमन चौक पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों पर सैन्य कार्रवाई.
  • 1991 में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली गैर साम्यवादी सरकार यूरोपीय देश अल्बानिया में बनी.
  • 1997 में दूरसंचार उपग्रह 2डी अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा.
  • 2001 में नेपाल नरेश दीपेन्द्र का अस्पताल में निधन हो गया. वीर बिक्रम शाह ने नेपाल के सम्राट का पद संभाला।
  • 2003 में डोमिनिक गणराज्य की 18 वर्षीय सुंदरी एमीलिया वेगा मिस यूनिवर्स-2003 बनीं.
  • 2006 में यूगोस्लाविया के पूर्व गणराज्य मोंटेनेग्रो ने स्वतंत्रता की घोषणा की.
  • 2015 में घाना में एक पेट्रोल पंप पर लगी आग में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.
देश दुनिया की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए एबीपी न्यूज़ को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें. फेसबुक पर लाइक करें.    

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trending Video: भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई 'मोदी चालीसा'; वीडियो वायरल
भगवान राम के रूप में दिखे मोदी, आरती के बाद हुई 'मोदी चालीसा'; वीडियो वायरल
Bike Stunt Video: और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
और कर लो स्टंट...बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो वायरल
Dangerous Driver Video: ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
ये हैवी ड्राइवर है... खाईं से पार कराई बोलेरो, वीडियो देख आएगी कंपकंपी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget