एक्सप्लोरर

सरकार का दावा: सफल हुआ लॉकडाउन, अगर लागू नहीं हुआ होता तो इतने लाख तक होते कोरोना के मामले

केंद्र सरकार की ओर से आज 5 गणितीय आकलन पेश किए गए. इन आकलनों में 15 मई तक के आंकड़ों के आधार पर लॉक डाउन के असर का अनुमान दिखाया गया है .

नई दिल्ली: सरकार ने एक बार फिर दावा किया है कि लॉकडाउन ने कोरोना महामारी पर ब्रेक लगाने में क़ामयाबी हासिल की है. सरकार की ओर से कोरोना पर होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के सचिव प्रदीप श्रीवास्तव ने आज 5 गणितीय अनुमानों के आधार पर एक आंकड़ा पेश किया.

आंकड़े के मुताबिक़, अगर लॉकडाउन नहीं लगाया गया होता तो अबतक देश में कोरोना के औसतन 20 लाख मामले सामने आ गए होते जबकि बीमारी से औसतन 54000 लोग जान गंवा चुके होते .

पहला आकलन बीसीजी नामक संस्था ने तैयार किया है . इसमें दो परिस्थितयां दी गई हैं. पहले के मुताबिक़ लॉक डाउन के बिना 36 लाख लोग बीमार हो चुके होते जबकि 1,20,000 लोग जान गंवा चुके होते. वहीं , दूसरे के मुताबिक़ 70 लाख लोग बीमार हो गए होते और 2,10,000 लोग जान गंवा चुके होते.

दूसरा आकलन पीएचएफआई नामक संस्था ने पेश किया है . संस्था ने बीमार का तो आंकड़ा नहीं दिया है लेकिन उनके मुताबिक़ 78000 लोगों की मौत हो चुकी होती.

तीसरे आकलन के मुताबिक़ 23 लाख लोग बीमार हो चुके होते जबकि 68000 लोगों की मौत हो चुकी होती .

चौथे आकलन के मुताबिक़ 15.9 लाख मामले सामने आ गए होते और 51000 लोग अपनी जान गंवा चुके होते . सरकार के मुताबिक़ इसे कुछ स्वतंत्र विशेषज्ञों ने तैयार किया है .

पांचवा आकलन सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने प्रतिष्ठित भारतीय सांख्यिकी संस्थान के साथ तैयार किया है . इसके मुताबिक़ अगर देश में लॉक डाउन नहीं लगा होता तो 14 से 29 लाख लोग बीमार हो चुके होते जबकि 37000 से 78000 लोग अपनी जान गंवा चुके होते .

'हमेशा के लिए लॉक डाउन संभव नहीं' प्रेस कांफ्रेस में मौजूद नीति आयोग के सदस्य और सरकार की ओर से कोरोना पर बनाए गए एमपावर्ड ग्रुप एक के अध्यक्ष डॉ वी के पॉल ने कहा कि लॉक डाउन ने अपना मक़सद काफ़ी हद तक हासिल किया है . उनके मुताबिक़ लॉक डॉउन ने न सिर्फ बीमार होने और जान देने वालों की संख्या पर ब्रेक लगाई बल्कि सरकार को कम समय में इस महामारी से लड़ने की दिशा में तैयार होने का भी समय दिया . हालांकि डॉ पॉल ने कहा कि लॉक डॉउन हमेशा के लिए लागू नहीं रह सकता और देश के लोगों को सावधानियां बरत कर इससे लड़ाई लड़नी होगी.

विपक्षी दलों की बैठक में सोनिया गांधी बोलीं- संघवाद की भावना को भुलाकर, विपक्ष की मांगों को अनसुना किया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल पावर के टैग पर जयशंकर की दोटूक, बोले- 'भारत पावर इन द मिडिल'
मिडिल पावर के टैग पर जयशंकर की दोटूक, बोले- 'भारत पावर इन द मिडिल'
Explained: क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget