एक्सप्लोरर

कृषि सुधारों को लेकर हरकत में मोदी सरकार, अध्यादेश लाकर कानून बनाने की तैयारी

कृषि सुधारों को लेकर मोदी सरकार तेजी से काम कर रही है.इसको लेकर अध्यादेश लाकर कानून बनाने की तैयारी की जा रही है.

नई दिल्ली: लगता है कोरोना महामारी के संकट को मोदी सरकार आर्थिक सुधारों के लिए एक अवसर के तौर पर देख रही है. कृषि क्षेत्र और कृषि उत्पादों के सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो घोषणाएं की हैं उन पर सरकार अब तेजी से आगे बढ़ती दिखाई दे रही है.

एबीपी न्यूज़ को जानकारी मिली है कि सरकार जल्द ही अध्यादेशों के जरिए एक नया कानून बनने और एक अन्य कानून में बदलाव पर विचार कर रही है. पहला अध्यादेश किसानों की ओर से अपनी फसलों को बेचने के सम्बंध में है जबकि दूसरा अध्यादेश आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में बदलाव से जुड़ा है.

केंद्रीय कैबिनेट की अगली बैठक में दोनों ही कानून के बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा करते वक्त जिक्र किया था. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक 70 सालों के बाद अब वक्त आ गया है कि किसानों को उन बन्धनों से मुक्त किया जाए जो उन्हें अपने उत्पाद का सही मूल्य दिलाने में बाधक हैं.

अभी किसानों को अपना उत्पाद बेचने के लिए उस राज्य के कृषि उत्पाद बाजार समिति कानून का पालन करना पड़ता है. कानून के मुताबिक किसान अपना अनाज अपने राज्य की ओर से अधिसूचित बाजार में ही बेच सकता है. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक मोदी सरकार जिस नए केंद्रीय कानून बनाने पर विचार कर रही है उसमें किसानों को इस बात की छूट दी जाएगी कि वो अपना अनाज किस मंडी में बेचना चाहता है.

आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में संशोधन करने के लिए भी अध्यादेश लाने पर विचार हो रहा है. संशोधन के जरिए सरकार का कृषि उत्पादों के सप्लाई चेन को मजबूत करने का प्रस्ताव है. संशोधन के बाद आवश्यक वस्तु रखने की स्टॉक सीमा खत्म कर दी जाएगी. सूत्रों के मुताबिक स्टॉक सीमा या तो प्राकृतिक आपदा जैसी असाधारण परिस्थितियों में लगाई जा सकेगी या फिर खाने पीने के दाम में असाधारण बढ़ोत्तरी होने पर. स्टॉक सीमा के जरिए आम तौर पर बढ़ते दाम को काबू करने की कोशिश की जाती है.

कृषि सुधारों के प्रयास पहले भी होते रहे हैं लेकिन कृषि का विषय राज्य का होता है. लिहाजा राज्यों की ओर से विरोध होता आया है. हालांकि कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का कहना है कि विपत्ति के सभी राज्य सरकार सहमत हो जाएंगी और इन बदलावों को स्वीकार कर लेंगी. अध्यादेश के जरिए जो कानून बनता है उसे छह महीने के भीतर संसद से भी पारित करवाना अनिवार्य होता है.

ऐसे में सभी राज्य सरकारों और पार्टियों का सहमत होना जरूरी होता है. एक संवैधानिक मसला ये भी है कि जब कृषि राज्य सरकारों का विषय है तो क्या इस मामले में केंद्र सरकार अपनी तरफ से कोई कानून बना सकती है ? कृषि मंत्रालय के सूत्रों का दावा है कि संसद से पारित कानून ही प्रभावी माना जाएगा.

ये भी पढ़ें-

यूरोप के कई शहरों में लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन, लंदन में कई लोग गिरफ्तार

कोरोना वायरस: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में संक्रमण के 24 नए मामले आए सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget