एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में संक्रमण के 24 नए मामले आए सामने

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए हैं.देश में कोरोना के 85 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.

नई दिल्ली: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में शनिवार को 24 कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए. वहीं 150 कर्मी उपचार के बाद ठीक हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. स्वस्थ हुए कर्मियों को 14 दिन के अतिरिक्त क्वॉरंटाइन में भेजा गया है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पिछले चौबीस घंटे में कोरोना से ग्रसित हुए कुल 159 कर्मी उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं और सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी के 731 कर्मियों का अभी भी इलाज चल रहा है. सीएपीएफ के छह कर्मियों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है. हाल ही में सीआरपीएफ की दिल्ली स्थित 31वीं बटालियन के 44 कर्मी उपचार के बाद ठीक हुए हैं. संक्रमण के ताजा सामने आए मामलों में से 16 बीएसएफ के हैं.

शुक्रवार से लेकर अब तक बीएसएफ के 98 कर्मी उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं. बीएसएफ के 208 कर्मियों का कोविड-19 का अभी भी इलाज चल रहा है. बीएसएफ के प्रवक्ता शुभेंदु भारद्वाज ने कहा, “सभी संक्रमित मरीजों को अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. आज जिन 16 कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई उनमें बीमारी के लक्षण नहीं दिखाई दिए.”

उन्होंने कहा, “अभी तक 135 कर्मी बीमारी से ठीक हो चुके हैं.” सीआरपीएफ में भी संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए और अभी बल के 233 कर्मियों का कोरोना का इलाज किया जा रहा है. सीएपीएफ बलों में सीआईएसएफ के सर्वाधिक तीन कर्मियों की कोरोना से मौत हुई. सीआईएसएफ में संक्रमण के तीन ताजा मामले सामने आए हैं और 118 कर्मियों का क्वॉरंटाइन सेंटर में इलाज चल रहा है.

आईटीबीपी और एसएसबी में संक्रमण का कोई ताजा मामला सामने नहीं आया है. आईटीबीपी में 151 और एसएसबी में 21 कर्मियों का इलाज चल रहा है. एसएसबी के नौ कर्मी इलाज के बाद ठीक हो गए.

ये भी पढ़ें-

Coronavirus: लॉकडाउन- 3 का आखिरी दिन, चौथे चरण के लिए आज गाइडलाइंस जारी करेगी केंद्र सरकार

MP के रीवा में खाना मांग रहे प्रवासी मजदूरों पर पुलिस का लाठीचार्ज, हरियाणा में भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget